Hardoi: विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएलएसए सचिव ने किया किशोर सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण, पौधे वितरित कर किया जागरूक
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं मा0 जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक
हरदोई। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं मा0 जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई रीता कौशिक के सरंक्षण एवं अनुमति से एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के तत्वाधान में आज दिनांक 05/06/2026 को सिविल जज सीनियर डिवीजन/प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण स्मिता गोस्वामी द्वारा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर)हरदोई का निरीक्षण किया गया।
न्यायाधीश स्मिता गोस्वामी द्वारा पर्यावरण दिवस पर आवासित किशोरों को पौधें वितरित किए गए तथा पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया व स्वयं भी पौधे रोपित किये तत्पश्चात न्यायाधीश द्वारा बताया गया कि ऐसे किशोर जो गरीब है और अपना प्राइवेट अधिवक्ता नही कर पा रहे है वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर)अधीक्षक के माध्यम से प्रार्थना पत्र दे सकते है प्राधिकरण द्वारा उनके मुकदमें की निःशुल्क पैरवी हेतु आवश्यक कार्यवाही करेगा। बंदियो से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी कर राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) को समस्याओं के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) सौरभ पाठक, स्टाफ सर्वेश श्रीवास्तव व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लिपिक अभिषेक अवस्थी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?




