Hardoi: विश्व पर्यावरण दिवस पर हरदोई में 1.30 लाख पौधों का वृहद वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून 2026 को उद्यान विभाग, हरदोई द्वारा जनपद भर में 1,30,000 पौधों का

Jun 5, 2026 - 17:25
31 Views
Hardoi: विश्व पर्यावरण दिवस पर हरदोई में 1.30 लाख पौधों का वृहद वृक्षारोपण
विश्व पर्यावरण दिवस पर हरदोई में 1.30 लाख पौधों का वृहद वृक्षारोपण

हरदोई। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून 2026 को उद्यान विभाग, हरदोई द्वारा जनपद भर में 1,30,000 पौधों का वृक्षारोपण किया गया। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान में जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

लखनऊ रोड स्थित वृक्षारोपण कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती वर्मापी.के. वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी सुभाष चंद्र तथा सहायक उद्यान निरीक्षक अजय कुमार वर्मा ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उपस्थित लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया।

वहीं, बालामऊ विधानसभा क्षेत्र में बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक ने पौधरोपण कर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में जनभागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी सुभाष चंद्र एवं सहायक उद्यान निरीक्षक अजय कुमार वर्मा भी उपस्थित रहे।

उद्यान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वृक्षारोपण अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करना तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल भी सुनिश्चित करें, ताकि वे विकसित होकर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित इस अभियान के माध्यम से हरदोई जनपद में हरित क्रांति को नई गति देने का प्रयास किया गया।

Also Read- Hardoi: पुश्तैनी खेत में अवैध मिट्टी खनन का आरोप, किसान ने एसडीएम व एसपी से लगाई न्याय की गुहार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow