Hardoi: महाराणा प्रताप सेवा फाउंडेशन ने हर्षोल्लास से मनाया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस

महाराणा प्रताप सेवा फाउंडेशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में संडीला नगर स्थित दाना पानी रेस्टोरेंट में उत्तर प्रदेश

By INA News Desk
Jun 5, 2026 - 17:33
21 Views
Hardoi: महाराणा प्रताप सेवा फाउंडेशन ने हर्षोल्लास से मनाया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस
महाराणा प्रताप सेवा फाउंडेशन ने हर्षोल्लास से मनाया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस

संडीला / हरदोई: महाराणा प्रताप सेवा फाउंडेशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में संडीला नगर स्थित दाना पानी रेस्टोरेंट में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता नीरज चौरसिया ने केक काटकर मुख्यमंत्री के जन्मदिवस समारोह का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री अमरेन्द्र अर्कवंशी तथा महंत अजय बागी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व की कामना की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में हुए विकास कार्यों, सुशासन तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने केक काटकर एवं मिठाई वितरित कर जन्मदिवस की शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक सूरज सिंह सिकरवार, भाजपा नगर मंत्री पीयूष गुप्ता, संस्था के युवा नगर अध्यक्ष हिमांशु वाजपेई सहित महाराणा प्रताप सेवा फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश की निरंतर प्रगति एवं समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र एवं प्रदेश की उन्नति तथा जनकल्याण की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow