Agra News: आगरा में भाजपा महिला मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, प्रबुद्ध सम्मेलन में जुटीं दिग्गज महिलाएं; आगामी चुनाव में भागीदारी बढ़ाने का आह्वान
राजस्थान से पहुंचीं मुख्य वक्ता सोनिका जैन, शिक्षाविदों, व्यवसाय जगत और विभिन्न क्षेत्रों की प्रबुद्ध महिलाओं ने की सहभागिता
आगरा। भारतीय जनता पार्टी आगरा जिला महिला मोर्चा की ओर से मंगलवार, 24 नवंबर 2026 को आगरा ग्रामीण विधानसभा के बरौली अहीर मंडल अंतर्गत ऑल सेंट्स स्कूल, कहरई, शमशाबाद रोड पर प्रबुद्ध महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में प्रबुद्ध महिलाओं ने सहभागिता कर महिला सशक्तीकरण, सामाजिक भागीदारी और संगठनात्मक मजबूती से जुड़े विषयों पर विचार साझा किए।

कार्यक्रम में राजस्थान से पहुंचीं सोनिका जैन मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। वहीं गुजरात से पहुंचीं जंखना पटेल तथा फतेहपुर सीकरी विधानसभा की विस्तारक मधु शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। सम्मेलन में शिक्षाविद्, शिक्षक, एमबीए, व्यवसाय जगत से जुड़ी महिलाओं और विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट पहचान बनाने वाली वरिष्ठ महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सम्मेलन की संयोजक भाजपा जिला महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष प्रतिमा राणा रहीं। कार्यक्रम में भाजपा की ओर से महिलाओं के लिए संचालित प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत ऑल सेंट्स स्कूल के चेयरमैन त्रिलोक सिंह राणा एवं वाइस चेयरमैन युवराज राणा ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेश उपाध्याय एवं सह-प्रधानाचार्य आनंद सिंह भी उपस्थित रहे। सम्मेलन में जिला भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी पूनम राजमल, आशा अग्रवाल, क्षेत्रीय महामंत्री रंजन पवार, पूजा शर्मा, एकता जैन, भावना वरदान शर्मा, मीना देवी, राधा तोमर, मनीषा जैन, बबली परिहार, सुधा बघेल, नीलम सिरसागढ़, अनुपम चौहान एवं रश्मि जैन सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं। सम्मेलन में महिलाओं की प्रतिभा, सामाजिक सहभागिता, वैचारिक जागरूकता और राजनीतिक भागीदारी को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। महिलाओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने आयोजन को सफल बनाया।
What's Your Reaction?

