Hardoi News: विधायक रानू की पहल लाई रंग, ऑझी शाहाबाद स्टेशन पर रुकेंगी दो प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनें; रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी मंजूरी
रेल, सूचना और प्रसारण एवं इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री भारत सरकार अश्विनी वैष्णव ने जनसुविधा को ध्यान में
हरदोई। रेल, सूचना और प्रसारण एवं इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री भारत सरकार अश्विनी वैष्णव ने जनसुविधा को ध्यान में रखते विधायक सवायजपुर माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू की मांग पर ऑझी शाहाबाद रेलवे स्टेशन पर गाड़ी सं. 13151 कोलकाता - जम्मू तवी एक्सप्रेस और गाड़ी सं. 15120 देहरादून - बनारस जनता एक्सप्रेस के ठहराव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह को पत्र भेजकर उक्त ट्रेनों के ठहराव की स्वीकृति की जानकारी दी है।
ऑझी शाहाबाद रेलवे स्टेशन पर इन दोनों लंबी दूरी की ट्रेनों का ठहराव होने से पाली, भरखनी, सवायजपुर और शाहाबाद के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को कोलकाता, गया, अयोध्या, अम्बाला, लुधियाना, जालंधर , जम्मू तवी, हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, देहरादून और बनारस जैसे प्रमुख शहरों तक सीधा व सुगम आवागमन उपलब्ध हो सकेगा। इस स्वीकृति पर विधायक रानू ने क्षेत्र की जनता की ओर से केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस ठहराव से व्यापारियों, छात्रों, तीर्थयात्रियों एवं आम जनमानस को बड़ी सुविधा मिलेगी।
What's Your Reaction?

