Hardoi News: हरदोई में जनसुनवाई में उमड़े फरियादी, डीएम राहुल पाण्डेय ने सुनीं 120 शिकायतें; अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान जनसामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना
Hardoi: जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान जनसामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। जनसुनवाई में विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों द्वारा कुल 120 शिकायतें आई, जिन पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए।

शिकायतों की जांच निष्पक्षता से करते हुए नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा फरियादियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसामान्य की समस्याओं के निस्तारण में संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें तथा प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए निर्धारित समयसीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें। जनसुनवाई के दौरान नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?

