Hardoi News: हरदोई में जनसुनवाई के दौरान डीएम राहुल पाण्डेय ने सुनीं 107 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक
Hardoi: जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान कुल 107 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दीपाली भार्गव एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?

