Hardoi News: विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर हरदोई प्रशासन अलर्ट, डीएम राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में जोनल-सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न
रसखान प्रेक्षागृह मे जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता मे आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027
Hardoi: रसखान प्रेक्षागृह मे जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता मे आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 के दृष्टिगत जोनल/सेक्टर आफिसर का प्रशिक्षण कार्यक्रम दो पालियों मे सम्पन्न हुआ। प्रथम पाली मे सवायजपुर, शाहाबाद, हरदोई, गोपामऊ तथा द्वितीय पाली मे साण्डी, बिलग्राम-मल्लावंा, बालामऊ एवं सण्डीला के जोनल/सेक्टर आफिसर तथा पुलिस जोनल/सेक्टर आफिसर द्वारा प्रतिभाग किया गया।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि सम्बन्धित बूथों का भ्रमण कर वल्नरेबिलिटी मैपिगं का कार्य पूर्ण कराया जाये, इसके लिये गत चुनावों मे घटित घटनाओं, थानेवार अपराधिक इतिहास तथा अन्य कारकों का गहनतापूर्वक विश्लेषण किया जाये। सभी को मतदान हेतु समान अवसर प्रदान किये जाने तथा पक्षपात रहित मतदान को प्रभावित करने वाले कारकों को चिन्हित करते हुये नियमानुसार निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी बूथों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की सूचना संकलित कर आख्या प्रस्तुत की जाये, जिससे मतदान के पूर्व समुचित कार्यवाही करते हुये आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की सुविधा सभी बूथों पर उपलब्ध हो सके। इसके साथ ही पोलिंग पार्टियों के सुचारू आवागमन हेतु खराब सम्पर्क मार्गों के सम्बन्ध मे भी सूचनायें प्रस्तुत की जाये, जिससे समय से सड़कों को ठीक कराया जा सके। सूचनाओं के निर्बाध प्रेषण को सुनिश्चित करने हेतु मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी की भी जांच कर आख्या प्रस्तुत की जाये।

प्रशिक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने सेक्टर/जोनल पुलिस अधिकारियों को वल्नरेबिलिटी मैपिगं की प्रक्रिया के विषय मे विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने यह निर्देश भी दिये कि सम्बन्धित थाने मे उपलब्ध रिकार्ड का गहनतापूर्वक अवलोकन कर सूचनायें प्रेषित की जाये, साथ ही सम्बन्धित बूथों का भ्रमण करते हुये सूचनाओं का संकलन किया जाये। गत 05 वर्षो मे हुये समस्त मतदान से सम्बन्धित सूचनाओं का संकलन कर नियमानुसार निरोधात्मक कार्यवाही की जाये। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दीपाली भार्गव सहित सभी सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?

