Hardoi News: हरदोई में विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, मतदान कार्मिकों के डाटा फीडिंग को लेकर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत मतदान कार्मिकों के डाटा संकलन एवं फीडिंग की प्रक्रिया को सुचारु, त्रुटिरहित
हरदोई: आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत मतदान कार्मिकों के डाटा संकलन एवं फीडिंग की प्रक्रिया को सुचारु, त्रुटिरहित एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 25 नवम्बर 2026 को विकास भवन, हरदोई स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में जनपद के समस्त कार्यालयाध्यक्षों एवं विभागाध्यक्षों (केंद्रीय/राज्य सरकार, बैंक, बीमा सहित अन्य संस्थानों) हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में तथा प्रभारी अधिकारी कार्मिक की उपस्थिति में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री हरि देव द्वारा एनआईसी (NIC) द्वारा विकसित ईपीडीएस (EPDS) सॉफ्टवेयर पर कार्य करने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान विभागों एवं कार्यालयों द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले विवरण हेतु फॉर्म-1 तथा मतदान कार्मिकों के डाटा फीडिंग के लिए निर्धारित फॉर्म-2 एवं फॉर्म-3 के संबंध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया। प्रतिभागियों को सॉफ्टवेयर पर डाटा फीडिंग की प्रक्रिया एवं संबंधित प्रपत्रों को सही ढंग से भरने के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर सभी कार्यालयाध्यक्षों एवं विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने विभाग एवं कार्यालय के कार्मिकों का डाटा निर्धारित प्रारूप में पूर्ण सावधानी के साथ उपलब्ध कराते हुए ईपीडीएस सॉफ्टवेयर पर त्रुटिरहित एवं समयबद्ध फीडिंग सुनिश्चित करें, ताकि आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 के लिए मतदान कार्मिकों की तैनाती एवं निर्वाचन संबंधी अन्य व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण किया जा सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य सरकार के कार्यालयों, बैंकों, बीमा संस्थानों सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?

