Hardoi News: SIR अभियान में प्रेमावती की बूथ पर दस्तक, बोलीं- हर पात्र मतदाता का नाम सूची में जुड़वाना प्राथमिकता

अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई प्रेमावती ने विधानसभा साण्डी के साण्डी ग्रामीण मंडल अंतर्गत बूथ संख्या 96, आलापुर मे बूथ

By INA News Desk
Nov 25, 2026 - 17:10
3 Views
Hardoi News: SIR अभियान में प्रेमावती की बूथ पर दस्तक, बोलीं- हर पात्र मतदाता का नाम सूची में जुड़वाना प्राथमिकता
Advertisement
Advertisement

हरदोई। अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई प्रेमावती ने विधानसभा साण्डी के साण्डी ग्रामीण मंडल अंतर्गत बूथ संख्या 96, आलापुर मे बूथ प्रवासी के दायित्व का निर्वहन करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के अंतर्गत मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बीएलए-2 के साथ एसआईआर कार्य का संपादन किया तथा मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने इस अभियान के माध्यम से यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे। साथ ही पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने तथा त्रुटियों के संशोधन के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में पंजीकरण आवश्यक है। मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना निष्पक्ष और सशक्त लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। इसलिए सभी कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी एवं सजगता के साथ इस अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। इस अवसर पर शक्ति केंद्र संयोजक शशांक द्विवेदी, बूथ अध्यक्ष रामप्रकाश तिवारी, बीएलओ वीरेश कुमार द्विवेदी सहित अध्यापक गण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Also Read- UP Election 2027 BJP Padyatra - यूपी चुनाव 2027 के लिए भाजपा का बड़ा दांव, छह क्षेत्रों में पदयात्रा निकालेंगे दिग्गज नेता

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement