Hardoi News: हरदोई में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण, डीएम राहुल पाण्डेय ने बीएलओ को दिए सख्त निर्देश

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में अर्हता तिथि 01.01.2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचन

By INA News Desk
Nov 22, 2026 - 17:49
5 Views
Hardoi News: हरदोई में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण, डीएम राहुल पाण्डेय ने बीएलओ को दिए सख्त निर्देश
Advertisement
Advertisement

Hardoi: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में अर्हता तिथि 01.01.2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचन नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन दिनांक 17.11.2026 को जनपद में अवस्थित समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालयों, मतदाता पंजीकरण केन्द्रों एवं जिला निर्वाचन कार्यालय पर करा दिया गया है। आलेख्य प्रकाशन के उपरान्त दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि के दौरान आज विशेष अभियान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल पाण्डेय ने तहसील सदर क्षेत्रान्तर्गत कार्यालय अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण प्रान्तीय खण्ड स्थित बूथों का निरीक्षण किया।

‎‎जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी बूथ लेवल अधिकारी मतदाता सूचियों का भली भाँति परीक्षण करते हुए इनमें प्राप्त त्रुटियों का नियमानुसार निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बूथ लेवल अधिकारी निर्धारित समयावधि में बूथों पर उपस्थित रहें। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी सुपरवाइजर एवं सम्बन्धित अधिकारी भ्रमणशील रहते हुए निरीक्षण किया जाना सुनिश्चित करें।

‎‎जिलाधिकारी ने बताया कि भारत आयोग के निर्देशों के क्रम में दावे एवं आपत्तियां दिनांक दिनांक 16.12.2026 तक प्राप्त की जाएगी । दावे आपत्तियों की अवधि के दौरान चार विशेष अभियान दिवस की तिथियां निर्धारित की गयी है। विशेष अभियान तिथियों पर प्रत्येक मतदान केन्द्र पर स्थापित हेल्प डेस्क के माध्यम से मतदाताओं को फॉर्म भरने में सहायता की जाएगी। साथ ही नाम जोड़ने हेतु प्रपत्र-6, विलोपन हेतु प्रपत्र-7 एवं संशोधन हेतु प्रपत्र-8 इत्यादि पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रहेंगे।

‎‎जिलाधिकारी ने मतदाताओं से अपील की है कि दावे एवं आपत्तियों की अवधि के दौरान वह अपना नाम मतदाता सूची में जाँच लें। यदि मतदाता सूची में नाम सम्मिलित नहीं है तो नाम सम्मिलित किए जाने हेतु फॉर्म 6 अपने बीएलओ के पास जमा कर दे अथवा आयोग के आनलाइन पोर्टल https://voters-eci-gov-in पर आनलाइन आवेदन भी कर सकते है। जन सामान्य की किसी भी समस्या के समाधान हेतु जनपद स्तर पर हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है जिसका टोल-फ्री नम्बर 05852-234407 है। इसके अतिरिक्त जनपद स्तर पर जिला निर्वाचन कार्यालय एवं तहसील स्तर पर तहसील कार्यालय में हेल्प डेस्क की भी स्थापना की गई है। मतदाता Voter Helpline ऐप अथवा https://voters-eci-gov-in  के माध्यम से Book a Call With BLO टैब पर क्लिक करके भी अपने बीएलओ से संपर्क कर किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र तथा सभी सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- UP News: सपा-कांग्रेस घोषित रामद्रोही, राम भक्तों के खून से सने हुए हैं इनके हाथ- सीएम योगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement