Hardoi News: हरदोई स्वगणना अभियान में प्रदेश में प्रथम स्थान, DM राहुल पाण्डेय ने जनपदवासियों का जताया आभार
हरदोई जिले ने स्वगणना अभियान में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर पहला स्थान हासिल किया है। 16 नवंबर से 30 नवंबर
हरदोई जिले ने स्वगणना अभियान में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर पहला स्थान हासिल किया है। 16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलने वाले स्वगणना अभियान में हरदोई की इस उपलब्धि के पीछे जिला प्रशासन की मेहनत और लगातार चलाए जा रहे जागरूकता अभियान का बड़ा योगदान बन रहा है। जनपदवासियों की जागरूकता व इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने जनपदवासियों की सराहना करते हुए सभी का आभार जताया। उन्होंने अपील की है कि जिन लोगों ने अभी तक स्वगणना नहीं की है, वे स्वयं स्वगणना पोर्टल पर जाकर अपने और अपने परिवार के सदस्यों का आवश्यक विवरण दर्ज करें और अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि इस अभियान में सभी की भागीदारी अत्यन्त महत्वपूर्ण है।
इसके साथ ही जिलाधिकारी ने आगामी सर्दी के मौसम और घने कोहरे को देखते हुए सड़क सुरक्षा को लेकर भी लोगों से विशेष सतर्कता एवं सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने वाहन चालकों से अपेक्षा की है कि कोहरे के दौरान धीमी गति से वाहन चलाएं, पर्याप्त दूरी बनाए रखें, फॉग लाइट का इस्तेमाल करें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि स्वयं के साथ-साथ दूसरे लोगों का सफर भी सुरक्षित रह सके।
What's Your Reaction?

