Hardoi News: हरदोई में पराली जलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई! डीएम राहुल पाण्डेय ने दिए कड़े निर्देश

जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने जनपद में धान की कटाई के उपरान्त फसल अवशेष (पराली) जलाने से होने वाले वायु प्रदूषण की

By INA News Desk
Nov 13, 2026 - 16:46
24 Views
Hardoi News: हरदोई में पराली जलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई! डीएम राहुल पाण्डेय ने दिए कड़े निर्देश
Advertisement
Advertisement

Hardoi: जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने जनपद में धान की कटाई के उपरान्त फसल अवशेष (पराली) जलाने से होने वाले वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए संबंधित अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि शासन एवं सर्वाेच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में जनपद एवं तहसील स्तर पर निगरानी समितियों तथा सचल दलों का गठन किया गया है। जिसमें जनपद स्तरीय समिति की अध्यक्ष अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर पुलिस अधीक्षक, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायत राज अधिकारी एवं क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी को सदस्य नामित किया गया है। जिला कृषि अधिकारी समिति के सदस्य सचिव होंगे। तहसील स्तर पर उप जिलाधिकारियों के नेतृत्व में सचल दल गठित किए गए हैं। इनमें सदर, बिलग्राम, सण्डीला, शाहाबाद एवं सवायजपुर तहसीलों के उप जिलाधिकारी, संबंधित क्षेत्राधिकारी तथा कृषि विभाग के उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी शामिल रहेंगे। ये दल अपने-अपने क्षेत्रों में पराली जलाने की घटनाओं की निगरानी करेंगे।

गठित सचल दल प्रत्येक ग्राम के ग्राम प्रधान, क्षेत्रीय लेखपाल एवं कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों को निर्देशित करेंगे कि किसी भी दशा में अपने संबंधित क्षेत्र में पराली/कृषि अपशिष्ट न जलाने दिया जाए। पराली/कृषि अपशिष्ट जलाए जाने की घटना पाए जाने पर संबंधित को क्षतिपूर्ति की वसूली एवं पुनरावृत्ति होने पर संबंधित के विरुद्ध अर्थदण्ड लगाए जाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पराली जलाने की घटना प्रकाश में आने पर संबंधित लेखपाल जिम्मेदार होंगे।

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की अध्यक्षता में गठित सेल का दायित्व होगा कि धान कटने के समय से लेकर रबी में गेहूं की बुवाई तक प्रतिदिन फसल अवशेष जलाने की घटनाओं एवं इसकी रोकथाम के लिए की गई कार्रवाई की समीक्षा करते हुए प्रत्येक कार्य दिवस में उक्त रिपोर्ट उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा गठित समिति तथा अपर मुख्य सचिव (कृषि), उत्तर प्रदेश शासन को उप कृषि निदेशक द्वारा प्रस्तुत की जाए।
कृषि विभाग का यह दायित्व होगा कि फसल अवशेष जलाने की रोकथाम तथा इसके दुष्परिणामों के संबंध में कृषकों को व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से जागरूक करने की कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शासन के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करते हुए पराली जलाने की घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम की जाए।

यह भी पढ़ें : Hardoi News: विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर हरदोई प्रशासन अलर्ट, डीएम राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में जोनल-सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement