Hardoi News: हरदोई में चुनाव 2027 की हलचल तेज! मतदाता सूची और बूथों के पुनर्गठन को लेकर डीएम राहुल पाण्डेय ने बुलाई बैठक

आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण एवं मतदेय स्थलों के सम्भाजन

By INA News Desk
Oct 16, 2026 - 18:00
5 Views
Hardoi  News: हरदोई में चुनाव 2027 की हलचल तेज! मतदाता सूची और बूथों के पुनर्गठन को लेकर डीएम राहुल पाण्डेय ने बुलाई बैठक

Hatrdoi: आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण एवं मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों से अपेक्षा की कि  मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में अपने सुझाव शीघ्र उपलब्ध करा दे जिससे नियमानुसार जाचोपरान्त अग्रिम कार्यवाही की जा सके।

बैठक में जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 17 एवं 24 अक्टूबर, 2026 को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे। इन दिवसों पर संबंधित मतदेय स्थलों पर पूर्वान्ह् 10 बजे से अपरान्ह् 04 बजे तक बूथ लेवल अधिकारियों की उपस्थिति में पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने तथा नामों में संशोधन आदि के लिए निर्धारित प्रपत्र भरने की कार्यवाही की जाएगी।

जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने बूथों पर बूथ लेवल एजेंट नियुक्त कराएं, जिससे मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में सहयोग मिल सके। उन्होंने कहा कि सभी पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए समन्वय के साथ कार्य किया जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी कार्यवाहियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक संबंधित अधिकारी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।

Also Read- पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 में यूपी का दबदबा, मंत्री ने दिए तय समय पर घर देने के निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement