Crime News Hardoi: शाहाबाद पुलिस ने चोरी के 4,250 रुपये के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
शाहाबाद थाना पुलिस ने घर में रखे बक्से से नकदी चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी
हरदोई। शाहाबाद थाना पुलिस ने घर में रखे बक्से से नकदी चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 4,250 रुपये बरामद किए हैं। मामले में आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 16 अक्टूबर 2026 को ग्राम कालागाड़ा निवासी सोनेलाल पुत्र करनलाल ने थाना शाहाबाद में शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव के ही राजबहादुर पुत्र रामसेवक ने उनके घर में रखे बक्से से 5,000 रुपये चोरी कर लिए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 677/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305(2ए) और 331(4) में मुकदमा दर्ज किया।
विवेचना के दौरान नामजद आरोपी राजबहादुर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से 4,250 रुपये नकद बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय, उपनिरीक्षक शमशेर अहमद, कांस्टेबल विकास सिंह और कांस्टेबल आजाद आलम शामिल रहे।
What's Your Reaction?



