Hardoi News: डीएम राहुल पाण्डेय ने पशुपालन, सहकारिता, गन्ना व मत्स्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द सभागार में पशुपालन, सहकारिता, गन्ना विकास एवं मत्स्य विभाग द्वारा

By INA News Desk
Nov 5, 2026 - 21:15
0 Views
Hardoi News: डीएम राहुल पाण्डेय ने पशुपालन, सहकारिता, गन्ना व मत्स्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Advertisement
Advertisement

हरदोई। जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द सभागार में पशुपालन, सहकारिता, गन्ना विकास एवं मत्स्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभागवार योजनाओं की प्रगति, निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष उपलब्धियों तथा पात्र लाभार्थियों को मिल रहे लाभों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

  • गो-आश्रय स्थलों में सर्दी से बचाव की व्यवस्था समय से करें

पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री निराश्रित/बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना के अंतर्गत डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों को दी जा रही धनराशि की विकासखंडवार प्रगति जानी। उन्होंने गो-आश्रय स्थलों में विद्युत संयोजन की स्थिति की समीक्षा करते हुए जहां कनेक्शन नहीं हुए हैं, वहां शीघ्र विद्युत संयोजन कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने गो-आश्रय स्थलों के लिए उपलब्ध चारागाह की भूमि पर हरे चारे की बुवाई कराने तथा गोबर से कम्पोस्ट खाद तैयार करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। जनपद में स्थापित 19 मॉडल गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माणाधीन गो-आश्रय स्थलों का निर्माण निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने को कहा।

सर्दी के मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी गो-आश्रय स्थलों में गोवंश को ठंड से बचाने के लिए आवश्यक इंतजाम, पर्याप्त चारा एवं अन्य सुविधाएं समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने गोवंश की जन्मदर और मृत्युदर का नियमित रिकॉर्ड रखने तथा निरंतर निगरानी करने पर भी जोर दिया।

  • खाद की उपलब्धता में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

सहकारिता विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने एआर कोऑपरेटिव को निर्देश दिए कि समितियों का नियमित भ्रमण कर स्वयं निरीक्षण करें तथा खाद की उपलब्धता और स्टॉक की स्थिति की जांच करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों को उर्वरक प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी समितियों एवं केंद्रों पर मांग के अनुरूप खाद की उपलब्धता सुनिश्चित रखी जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

  • गन्ना किसानों को समय से मिले भुगतान और पर्चियां

जिला गन्ना अधिकारी को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों को निर्धारित समयावधि में गन्ना मूल्य का भुगतान सुनिश्चित कराया जाए। किसी भी गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली नहीं होनी चाहिए तथा किसानों को समय से गन्ना पर्चियां उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से पौध उत्पादन को प्रोत्साहित करने पर जोर देते हुए कहा कि इससे समूहों से जुड़ी महिलाओं का आर्थिक सशक्तीकरण होगा।

  • मत्स्य योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने के निर्देश

मत्स्य विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने संचालित योजनाओं की लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित करने तथा योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए। साथ ही सभी निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने को कहा।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार कर पात्र लाभार्थियों तक उनका लाभ समय से पहुंचाया जाए। योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- Gurugram Road Rage: 5 गाड़ियों को रौंदने और महिला से बदसलूकी करने वाले स्कॉर्पियो चालक को थाने से मिली जमानत, पुलिस की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement