Hardoi News: हरदोई भाजपा की सोशल मीडिया टीम गठित, ऋतुराज त्रिपाठी को जिला संयोजक की जिम्मेदारी
जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने चार जिला सह संयोजकों को भी सौंपी जिम्मेदारी, सोशल मीडिया पर संगठन की गतिविधियों को मिलेगी गति
हरदोई। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियों को सोशल मीडिया के माध्यम से और अधिक प्रभावी एवं गतिशील बनाने के उद्देश्य से जिला सोशल मीडिया टीम का गठन किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने नवगठित टीम में ऋतुराज त्रिपाठी को जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, चित्रांश गुप्ता, अभिकेश सिंह, आदर्श बाजपेयी एवं आशीष सिंह सोमवंशी को जिला सह संयोजक नियुक्त किया गया है।
जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे संगठन की नीतियों, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की गतिविधियों को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर संगठन की विचारधारा एवं उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करते हुए पार्टी के जनसंपर्क अभियान को और मजबूती प्रदान करना टीम की प्राथमिकता होगी।
What's Your Reaction?

