Hardoi News: हरदोई से लखनऊ तक भाजपा का हुजूम! 600 वाहनों से पहुंचे हजारों कार्यकर्ता, अजीत सिंह बब्बन ने संभाली कमान
लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के अंतर्गत निकाली गई
लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के अंतर्गत निकाली गई विशाल परिवर्तन यात्रा में हरदोई जनपद से हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन के नेतृत्व में हरदोई से 120 बड़ी बसों एवं 480छोटे वाहनों के माध्यम से जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का विशाल काफिला लखनऊ पहुंचा।

लोक भवन से परिवर्तन चौक तक निकाली गई इस विशाल परिवर्तन यात्रा में हरदोई के कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश, उत्साह और अनुशासन के साथ सहभागिता की। यात्रा में जनपद के सभी जनप्रतिनिधिगण, सभी ब्लॉक प्रमुख, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

भाजपा के झंडों और तिरंगों से सुसज्जित कार्यकर्ताओं का उत्साह और संगठन के प्रति समर्पण पूरे यात्रा मार्ग पर देखने को मिला। हरदोई से हजारों कार्यकर्ताओं की व्यापक सहभागिता ने संगठन की एकजुटता और मजबूती का प्रभावशाली संदेश दिया।

जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि हरदोई जनपद के कार्यकर्ताओं ने जिस उत्साह और समर्पण के साथ इस अभियान में सहभागिता की है, वह संगठन की सामूहिक शक्ति और कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता का परिचायक है। भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्रहित और जनसेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
What's Your Reaction?

