Hardoi News: हरदोई भाजपा कार्यालय में मनी महर्षि वाल्मीकि जयंती, अजीत सिंह बब्बन बोले—रामायण के आदर्श आज भी समाज के पथप्रदर्शक

भगवान महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती के अवसर पर आज भाजपा जिला कार्यालय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम

By INA News Desk
Oct 26, 2026 - 18:37
6 Views
Hardoi News: हरदोई भाजपा कार्यालय में मनी महर्षि वाल्मीकि जयंती, अजीत सिंह बब्बन बोले—रामायण के आदर्श आज भी समाज के पथप्रदर्शक
Advertisement
Advertisement

हरदोई। भगवान महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती के अवसर पर आज भाजपा जिला कार्यालय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन, उनके महान विचारों, सामाजिक योगदान तथा रामायण के माध्यम से समाज को दिए गए आदर्शों पर प्रकाश डाला गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा के महान ऋषि हैं। उन्होंने रामायण की रचना कर संपूर्ण मानव समाज को मर्यादा, सत्य, न्याय, करुणा, कर्तव्य और आदर्श जीवन का मार्ग दिखाया। उनका जीवन इस बात का प्रेरक उदाहरण है कि ज्ञान, साधना और सद्कर्मों के माध्यम से व्यक्ति महानता के शिखर तक पहुंच सकता है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी ने अपने विचारों और रचनाओं से समाज को नई दिशा दी। रामायण में प्रभु श्रीराम के चरित्र के माध्यम से उन्होंने आदर्श पुत्र, आदर्श भाई, आदर्श पति, आदर्श राजा और लोककल्याणकारी शासक के गुणों को प्रस्तुत किया। प्रभु श्रीराम का मर्यादा पुरुषोत्तम स्वरूप आज भी समाज को धर्म, कर्तव्य, त्याग और लोकमंगल की प्रेरणा देता है। महर्षि वाल्मीकि जी की शिक्षाएं सामाजिक समरसता, मानवीय मूल्यों और परस्पर सम्मान का संदेश देती हैं। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और समाज को एकता एवं सद्भाव के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष रवि वाल्मीकि ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन हमें शिक्षा, ज्ञान, आत्मविश्वास और सामाजिक समरसता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों को अपनाकर ही एक समतामूलक और सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित, जिला मंत्री निर्देश राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी अतुल सिंह चाऊंपुर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनुराधा मिश्रा , नगर अध्यक्ष मुदित वाजपेयी,  किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष विश्वराज सिंह  पूर्व महामंत्री नीरज तिवारी अनुराग श्रीवास्तव नगर महामंत्री पंकज सिंह एवं अंकित मिश्रा  नगर उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मुनि मिश्रा नगर मंत्री हरिप्रताप सिंह प्रियंका सिंह वावी ओमर दीपू चार्ली  ऋषभ त्रिपाठी अभय दीक्षित सनी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Also Read- काशी में पीएम मोदी का भव्य स्वागत: कार से बाहर आकर स्वीकारा अभिवादन, 12 स्थानों पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement