Hardoi News: हरदोई में 16 नवंबर से शुरू होगी जनगणना-2027 की स्व-गणना, घर बैठे ऑनलाइन दर्ज करें अपना विवरण; सीडीओ नेहा ब्याडवाल की अपील

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत स्व-गणना की तैयारियों को लेकर विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी

By INA News Desk
Oct 26, 2026 - 18:30
6 Views
Hardoi News: हरदोई में 16 नवंबर से शुरू होगी जनगणना-2027 की स्व-गणना, घर बैठे ऑनलाइन दर्ज करें अपना विवरण; सीडीओ नेहा ब्याडवाल की अपील
Advertisement
Advertisement

हरदोई। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत स्व-गणना की तैयारियों को लेकर विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पत्रकारगणों, प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों तथा जनगणना चार्ज अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जनगणना-2027 का प्रथम चरण पूर्ण हो चुका है। द्वितीय चरण के अंतर्गत 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना की जाएगी। इस दौरान नागरिक जनगणना पोर्टल पर स्वयं अपना विवरण दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनसंख्या गणना का कार्य करेंगे।

उन्होंने बताया कि स्व-गणना पूरी करने के बाद नागरिकों को एक आईडी नंबर प्राप्त होगा। जब प्रगणक 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 के बीच उनके घर पहुंचेंगे, तब उन्हें यह आईडी उपलब्ध करानी होगी, जिससे जनगणना की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

सीडीओ ने जनपदवासियों से अपील की कि वे निर्धारित अवधि में स्व-गणना की सुविधा का लाभ उठाएं और जनगणना कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि जनगणना के आंकड़े देश एवं समाज के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के निर्माण और बेहतर नीतिगत निर्णय लेने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। जनगणना में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान देती है। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दीपाली भार्गव ने स्व-गणना की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। वहीं, मास्टर ट्रेनर ने स्व-गणना पोर्टल के उपयोग एवं प्रक्रिया के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया।

Also Read- काशी में पीएम मोदी का भव्य स्वागत: कार से बाहर आकर स्वीकारा अभिवादन, 12 स्थानों पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement