हरदोई में जनगणना-2027 के प्रथम चरण का शुभारंभ, स्व-गणना अभियान पर दिया गया जोर।

भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) के अंतर्गत स्व-गणना कार्यक्रम का

May 7, 2026 - 22:31
 0  5
हरदोई में जनगणना-2027 के प्रथम चरण का शुभारंभ, स्व-गणना अभियान पर दिया गया जोर।

हरदोई। भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) के अंतर्गत स्व-गणना कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद सभागार, कलेक्ट्रेट हरदोई में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में विधायक सवायजपुर कुंवर माधवेन्द्र प्रताप सिंह (रानू), विधायक बालामऊ राम पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती वर्मा, नगर पालिका परिषद हरदोई अध्यक्ष मधुर मिश्र सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में जनपद के सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी एवं उनके अधीनस्थ कर्मचारियों ने भी प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी अनुनय झा तथा अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) एवं जिला जनगणना अधिकारी प्रियंका सिंह के निर्देशन में जनपद में जनगणना-2027 के प्रथम चरण हेतु स्व-गणना अभियान की शुरुआत की गई।

इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने स्वयं स्व-गणना कर लोगों को भी इसके लिए प्रेरित किया। जनप्रतिनिधियों ने जनता से अपील करते हुए कहा कि जनगणना कार्य में सभी लोग सहयोग करें तथा सही जानकारी प्रगणकों को उपलब्ध कराएं, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक प्रभावी रूप से पहुंच सके और विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को साकार किया जा सके।

जिलाधिकारी अनुनय झा ने जनगणना के आंकड़ों की उपयोगिता और महत्व पर विस्तार से जानकारी देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनगणना से संबंधित सभी कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि इस बार की जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी, जिससे नागरिक स्वयं अपनी गणना कर सकेंगे और डेटा की गोपनीयता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित होगी।

अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) प्रियंका सिंह ने जनगणना कार्यों की प्रगति की जानकारी देते हुए अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों को स्व-गणना के लिए प्रेरित करें। जिला जनगणना प्रभारी विनय कुमार वर्मा ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से स्व-गणना प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवला, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, समस्त अधिसूचित अधिकारी, चार्ज अधिकारी एवं फील्ड ट्रेनर उपस्थित रहे।

Also Read-Hardoi: जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनीं 56 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।