Hardoi News: हरदोई में जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को दिया जा रहा डिजिटल प्रशिक्षण; 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना

जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी राहुल पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी/अपर प्रमुख जनगणना अधिकारी नेहा ब्याडवाल

By INA News Desk
Oct 29, 2026 - 19:07
5 Views
Hardoi News: हरदोई में जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को दिया जा रहा डिजिटल प्रशिक्षण; 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना
Advertisement
Advertisement

Hardoi: जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी राहुल पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी/अपर प्रमुख जनगणना अधिकारी नेहा ब्याडवाल तथा अपर जिलाधिकारी (वि/रा)/जिला जनगणना अधिकारी दीपाली भार्गव के मार्गदर्शन एवं कुशल निर्देशन में जनपद-हरदोई में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना (Population Enumeration) के अन्तर्गत दिनांक 16 नवम्बर, 2026 से 30 नवम्बर, 2026 तक स्व-गणना कराने व दिनांक 01 दिसम्बर, 2026 से 04 जनवरी, 2027 तक जनसंख्या की जनगणना के क्षेत्रीय कार्य को सकुशल, त्रुटिरहित, समयबद्ध एवं मानकीकृत रूप से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत Census Management and Monitoring System (सीएमएमएस) आधारित प्रशिक्षण चार्ज स्तर पर प्रगणकों/पर्यवेक्षकों सकुशल सम्पन्न कराया जा रहा है।


‎‎अपर जिलाधिकारी (वि/रा) दीपाली भार्गव ने बताया गया है कि नगर पंचायत कुरसठ, कछौना पतसेनी, बेनीगंज, तथा नगर पालिका परिषद, हरदोई, सण्डीला में तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिनांक 26, 27, 28 अक्टूबर, 2026 को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया है तथा नगर पालिका परिषद, हरदोई में दिनांक 27, 28 अक्टूबर, 2026 को द्वितीय दिवस प्रशिक्षण कराकर दिनांक 29 अक्टूबर, 2026 को तृतीय दिवस का प्रशिक्षण पूर्ण हो जायेगा। तहसील शाहाबाद एवं नगर पालिका परिषद, पिहानी, साण्डी व शाहाबाद में आज दिनांक 29 अक्टूबर, 2026 को प्रथम बैच के द्वितीय दिवस का प्रशिक्षण कराया जा रहा है।
‎
‎चार्ज स्तर पर सम्बन्धित उपजिलाधिकारी/उप जिला जनगणना अधिकारी को नोडल अधिकारी (प्रशिक्षण), जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को नोडल अधिकारी (प्रशिक्षण) एवं खण्ड शिक्षा अधिकारियों को सहायक नोडल अधिकारी, प्रशिक्षण की सतत् निगरानी हेतु 18 जनपद स्तरीय अधिकारियों को तथा भोजन की गुणवत्ता की जांच हेतु सहायक आयुक्त खाद्य, हरदोई को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। सभी नामित नोडल अधिकारियों से प्रगणकों/पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण में उपस्थिति एवं भोजन सम्बन्धित चेक लिस्ट जारी कर मुख्य विकास अधिकारी / अपर प्रमुख जनगणना अधिकारी महोदया की अध्यक्षता में नियमित समीक्षा की जा रही है। प्रशिक्षण के दौरान फील्ड ट्रेनर्स द्वारा प्रतिभागियों को जनगणना की प्रक्रियाओं, प्रपत्रों एवं तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। फील्ड विजिट एवं रोल प्ले के माध्यम से व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। डेमो मोबाइल ऐप के माध्यम से जनगणना-2027 के डिजिटल आंकड़ों के संकलन की प्रक्रिया को भी विस्तार से समझाया गया और अभ्यास कराया गया।

‎नगर नगर पालिका परिषद शाहाबाद प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण सम्पन्न होने के उपरान्त दिनांक 01 दिसम्बर, 2026 से 04 जनवरी 2026 के मध्य जनगणना द्वितीय चरण के ऑकड़ों को मोबाइल एप के माध्यम से संकलित करेंगे। भारत की जनगणना-2027 में पहली बार स्वगणना का भी विकल्प रहेगा, जिसमें कोई भी व्यक्ति वेब पोर्टल के माध्यम से अपने मोबाइल नम्बर का प्रयोग करते हुए अपने परिवार की गणना स्वयं कर सकेगा। स्वगणना का कार्य दिनांक 16 नवम्बर 2026 से 30 नवम्बर 2026 सभी व्यक्तियों के द्वारा किया जा सकेगा।

Also Read- 'जेलर-2' की चर्चा के बीच बड़ा सवाल: बस कंडक्टर शिवाजी राव गायकवाड़ कैसे बने भारतीय सिनेमा के 'सुपरस्टार रजनीकांत'?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement