Hardoi News: हरदोई में जनगणना-2027 की तैयारी तेज, स्व-गणना के लिए जागरूक होंगे जिलेवासी; CDO नेहा व्याडवाल ने दिए निर्देश
विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल की अध्यक्षता स्व गणना की बैठक सम्पन्न हुई। जनगणना-2027
Hardoi: विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल की अध्यक्षता स्व गणना की बैठक सम्पन्न हुई। जनगणना-2027 के अंतर्गत जनपद वासियो को स्व-गणना की सुविधा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। स्व-गणना के माध्यम से नागरिक निर्धारित अवधि में ऑनलाइन पोर्टल पर अपने परिवार से संबंधित आवश्यक जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे।

जनगणना की प्रक्रिया को सरल, सुगम एवं प्रभावी बनाने के लिए नागरिकों से अपील की जाती है कि वे निर्धारित समयावधि में स्व-गणना पोर्टल पर जाकर सही एवं पूर्ण जानकारी दर्ज करें। जानकारी सफलतापूर्वक जमा करने के बाद प्राप्त स्व-गणना पहचान संख्या (SEID) को सुरक्षित रखें तथा गणनाकार के घर आने पर उन्हें उपलब्ध कराएं, जिससे विवरणों का सत्यापन किया जा सके। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनगणना कार्य से जुड़े दिशा-निर्देशों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए तथा आमजन को स्व-गणना की प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
स्व-गणना पोर्टल https://se-census.gov.in जनपदवासियों से अपील है कि जनगणना-2027 के इस महत्वपूर्ण कार्य में सक्रिय सहभागिता करते हुए सही जानकारी उपलब्ध कराएं और राष्ट्रीय जनगणना अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी राजस्व दीपाली भार्गव, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, परियोजना निदेशक अशोक कुमार मौर्य, जिला प्रभारी जनगणना विनय कुमार वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
What's Your Reaction?

