Hardoi: जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनीं 56 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।

कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से

May 7, 2026 - 15:57
60 Views
Hardoi: जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनीं 56 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।
जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनीं 56 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।

हरदोई। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई के दौरान कुल 56 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत का समाधान समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त कुछ शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान कर संबंधित लोगों को राहत प्रदान की। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संस्कृति त्रिवेदी, उपजिलाधिकारी न्यायिक सदर भूमिका यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi: हरदोई में पुलिस का एक्शन मोड: एनकाउंटर के बाद लूट गैंग का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow