Hardoi: पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश। 

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा गुरुवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर फरियादियों

By INA News Desk
May 7, 2026 - 15:45
47 Views
Hardoi: पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश। 
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश। 

हरदोई: पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा गुरुवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत कीं।

पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को समयबद्ध न्याय मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरतने तथा प्रत्येक प्रकरण की गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान महिला संबंधी मामलों, भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद एवं अन्य शिकायतों पर भी सुनवाई की गई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान पुलिस की प्राथमिकता है और आमजन को बेहतर पुलिसिंग उपलब्ध कराने के लिए जनसुनवाई लगातार जारी रहेगी।

Also Read- Hardoi: 7 साल के मासूम की हत्या का खुलासा: 50 हजार का इनामी आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, इलाज के दौरान मौत।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow