Hardoi: 7 साल के मासूम की हत्या का खुलासा: 50 हजार का इनामी आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, इलाज के दौरान मौत। 

थाना मल्लावां क्षेत्र में 7 वर्षीय बालक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये के इनामी

May 6, 2026 - 10:35
43 Views
Hardoi: 7 साल के मासूम की हत्या का खुलासा: 50 हजार का इनामी आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, इलाज के दौरान मौत। 
7 साल के मासूम की हत्या का खुलासा: 50 हजार का इनामी आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, इलाज के दौरान मौत। 

हरदोई। थाना मल्लावां क्षेत्र में 7 वर्षीय बालक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी को मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार किया, जिसकी बाद में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार, दिनांक 05 मई 2026 को ग्राम मटियामऊ के पास मक्का के खेत में एक 7 वर्षीय बालक का शव बरामद हुआ था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों का गठन किया गया था और आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र द्वारा 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

इसी क्रम में 06 मई 2026 को पुलिस ने मल्लावां क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान इनामी आरोपी मेनूर उर्फ नूर उर्फ मेहनुद्दीन (निवासी कन्नौज) को घायल अवस्था में पकड़ लिया। घायल आरोपी को पहले सीएचसी मल्लावां और बाद में जिला अस्पताल हरदोई रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मुठभेड़ के दौरान एसओजी प्रभारी राजेश कुमार भी गोली लगने से घायल हो गए, जिनका उपचार जिला अस्पताल हरदोई में जारी है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32 बोर पिस्टल, .315 बोर तमंचा, एक मोटरसाइकिल तथा जिन्दा व खोखा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ विभिन्न जनपदों में लगभग एक दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने बालक का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की। घटना को भटकाने के लिए आरोपी ने चोरी के सिम कार्ड से परिजनों को फिरौती के लिए फोन भी किया था। घटनास्थल का निरीक्षण उच्चाधिकारियों और फील्ड यूनिट द्वारा किया गया है। पुलिस ने क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Also Read-  हरदोई में लापता 7 वर्षीय बालक का शव मिला, मक्के के खेत में मिली लाश से सनसनी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow