Hardoi: कछौना पुलिस ने अवैध तमंचा सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
जनपद में अवैध शस्त्रों के निर्माण, बिक्री व परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कछौना पुलिस
हरदोई। जनपद में अवैध शस्त्रों के निर्माण, बिक्री व परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कछौना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्र का प्रदर्शन करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 13 अप्रैल 2026 को थाना कछौना पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए अभियुक्त अक्षय पुत्र किशनपाल रैदास, निवासी ग्राम कीरतपुर कूड़ा, थाना कछौना, जिला हरदोई को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ।
इस संबंध में थाना कछौना पर मुकदमा संख्या 109/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Also Read- Hardoi: गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली शहर पुलिस की कार्रवाई।
What's Your Reaction?









