Hardoi: मझिला पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार।

हरदोई के थाना मझिला पुलिस ने चोरी के मामले का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी

May 20, 2026 - 19:35
17 Views
Hardoi: मझिला पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार।
मझिला पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार।

हरदोई के थाना मझिला पुलिस ने चोरी के मामले का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन, एक जोड़ी पायल और नकदी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम रामपुर कोड़ा निवासी सुनील पुत्र भीमसेन ने 19 मई 2026 को थाना मझिला में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोर उसके घर से मोबाइल फोन, एक जोड़ी पायल और नकदी चोरी कर ले गए हैं। मामले में थाना मझिला पर मुकदमा संख्या 105/26 धारा 305(a) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

जांच और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी आकाश पुत्र अनिल निवासी ग्राम रामपुर कोड़ा थाना मझिला जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चोरी का एक मोबाइल फोन, एक जोड़ी पायल और 710 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में भी चोरी से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बीरेंद्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक रामाकांत सिंह, कांस्टेबल अनुराग शुक्ला और कांस्टेबल विवेक मोहन यादव शामिल रहे।

Also Read- Hardoi: रामगंगा से अवैध सीप ले जा रही पिकअप पकड़ी: वन विभाग ने 48 बोरी सीप जब्त की, आरोपी फरार।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow