Hardoi: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

जनपद में अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम

Apr 13, 2026 - 17:33
38 Views
Hardoi: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।
अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

हरदोई। जनपद में अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 12 अप्रैल 2026 को थाना कोतवाली देहात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रक्षपाल सिंह पुत्र स्व. रघुवीर निवासी ग्राम जजिलासी थाना साण्डी, जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा (315 बोर), एक जिंदा कारतूस और एक मिस कारतूस बरामद किया गया।

इस संबंध में थाना कोतवाली देहात में मुकदमा संख्या 169/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इस गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक रामानंद मिश्रा, कांस्टेबल रामकिशन सिंह व कांस्टेबल आशीष विश्वकर्मा की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Also Read- Hardoi : फोन पर बातचीत के शक में पति ने पत्नी को डंडे से मार डाला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow