Hardoi : फोन पर बातचीत के शक में पति ने पत्नी को डंडे से मार डाला

पुलिस ने आरोपी पति को घटना में इस्तेमाल हुए डंडे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने खुद बताया कि पत्नी फोन पर बात कर रही थी तो उसे देखकर क्रोध आ गया और डंडे से पीट दिया जिससे मौत हो गई। पुलि

Apr 11, 2026 - 21:43
60 Views
Hardoi : फोन पर बातचीत के शक में पति ने पत्नी को डंडे से मार डाला
Hardoi : फोन पर बातचीत के शक में पति ने पत्नी को डंडे से मार डाला

हरदोई जिले के बिलग्राम थाना क्षेत्र के गनीपुर गांव में एक आदमी ने अपनी पत्नी को फोन पर किसी दूसरे व्यक्ति से बात करते देख लिया। गुस्से में आकर उसने लकड़ी के डंडे से पत्नी पर वार कर दिया। इस हमले में पीड़िता की मौत हो गई। पुलिस को अस्पताल से खबर मिली तो टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि पारिवारिक झगड़े के चलते पति ने पत्नी के साथ मारपीट की थी।

पुलिस ने आरोपी पति को घटना में इस्तेमाल हुए डंडे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने खुद बताया कि पत्नी फोन पर बात कर रही थी तो उसे देखकर क्रोध आ गया और डंडे से पीट दिया जिससे मौत हो गई। पुलिस अब इस मामले में पूरी कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Also Click : Gonda : अवैध डीईएफ प्लांट का भंडाफोड़, किसानों की अनुदानित यूरिया का हो रहा था काला कारोबार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow