Sambhal : सम्भल में स्मार्ट मीटर को लेकर बवाल, लाइन काटने के आरोप पर भड़के लोग, जबरन लगाए स्मार्ट मीटर

स्थानीय निवासियों का कहना है कि जेई दीपक कुमार के निर्देश पर कई घरों की बिजली लाइन काट दी गई और साफ तौर पर कहा गया कि जब तक स्मार्ट मीटर नहीं लगवाया जाएगा, तब तक कनेक्शन बहाल नहीं किया जाएगा। इस का

By INA News Desk
Apr 11, 2026 - 21:39
161 Views
Sambhal : सम्भल में स्मार्ट मीटर को लेकर बवाल, लाइन काटने के आरोप पर भड़के लोग, जबरन लगाए स्मार्ट मीटर
Sambhal : सम्भल में स्मार्ट मीटर को लेकर बवाल, लाइन काटने के आरोप पर भड़के लोग, जबरन लगाए स्मार्ट मीटर

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल जिले में स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। महमूद खां सराय और तुर्तीपुरा इलाकों के लोगों ने बिजली विभाग पर जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाने का आरोप लगाया है।स्थानीय निवासियों का कहना है कि जेई दीपक कुमार के निर्देश पर कई घरों की बिजली लाइन काट दी गई और साफ तौर पर कहा गया कि जब तक स्मार्ट मीटर नहीं लगवाया जाएगा, तब तक कनेक्शन बहाल नहीं किया जाएगा।इस कार्रवाई से नाराज लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और दोनों इलाकों में जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने “स्मार्ट मीटर नहीं चाहिए” के नारे लगाते हुए बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश जताया।लोगों का कहना है कि बिना सहमति के मीटर बदलना गलत है और यह जबरन थोपने जैसा है।स्थानीय निवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगने से बिजली बिल अधिक आ रहे हैं, जिससे आम आदमी पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।प्रदर्शन के दौरान लोगों ने विभागीय कार्रवाई को तानाशाही करार दिया।फिलहाल इस पूरे मामले में बिजली विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है और लोग प्रशासन से हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान कराने की मांग कर रहे है।

Also Click : Gonda : अवैध डीईएफ प्लांट का भंडाफोड़, किसानों की अनुदानित यूरिया का हो रहा था काला कारोबार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow