Bajpur : राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, महिलाओं को दी गई स्वास्थ्य और कानूनी अधिकारों की जानकारी
शिविर के दौरान विधिक कार्यकर्ता मोहम्मद शहीद ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से दी जाने वाली निशुल्क कानूनी सेवाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर या जरूरतमंद
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार बाजपुर में राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर एक विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान में आयोजित यह कार्यक्रम उप जिला चिकित्सालय के सभागार में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर महेंद्र जयसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और माताओं को उनके स्वास्थ्य अधिकारों के साथ-साथ कानूनी अधिकारों के प्रति सचेत करना था।
शिविर के दौरान विधिक कार्यकर्ता मोहम्मद शहीद ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से दी जाने वाली निशुल्क कानूनी सेवाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर या जरूरतमंद लोग किस तरह कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं और नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 का उपयोग कर अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं।
चिकित्सा विशेषज्ञों ने सुरक्षित मातृत्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हर साल 11 अप्रैल को यह दिवस मनाया जाता है। डॉक्टर एकता तिवारी ने कहा कि महिलाओं में खून की कमी को दूर करना, अस्पतालों में सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करना और प्रसव से पहले व बाद में बेहतर देखभाल करना इस दिवस का प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने समाज से आह्वान किया कि हर माँ और नवजात के सुरक्षित भविष्य के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। इस अवसर पर डॉक्टर अशोक तोमर, डॉक्टर आकांक्षा चौहान, डॉक्टर विनीत कोठारी, डॉक्टर नेहा चौहान सहित कई अन्य स्वास्थ्यकर्मी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Also Click : Gonda : अवैध डीईएफ प्लांट का भंडाफोड़, किसानों की अनुदानित यूरिया का हो रहा था काला कारोबार
What's Your Reaction?









