बाजपुर महाविद्यालय में कारगिल विजय दिवस पर 527 वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

बाजपुर के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कारगिल विजय दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। 527 शहीदों को नमन करने के साथ ही विधिक सेवाओं की जानकारी दी गई।

Jul 26, 2026 - 16:56
 0  5
बाजपुर महाविद्यालय में कारगिल विजय दिवस पर 527 वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन

उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वावधान में उधम सिंह नगर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ममता पंत के निर्देशन में कारगिल विजय दिवस पर एक विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाजपुर में प्राचार्य प्रोफेसर बी.के. सिंह की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में देश की रक्षा करते हुए प्राणों की आहुति देने वाले 527 अमर शहीदों को नमन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान एनसीसी प्रभारी डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि तीन महीने तक चले ऑपरेशन विजय के दौरान भारतीय सैनिकों ने अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए कारगिल की कठिन चोटियों से घुसपैठियों को खदेड़कर तिरंगा फहराया था। वहीं प्रोफेसर जाहिद मुस्तफा ने एनसीसी कैडेट्स को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए एंटी ड्रग्स यूनिट के बारे में जानकारी दी और सभी को नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर पराविधिक कार्यकर्ता मोहम्मद शहीद ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मिलने वाली मुफ्त कानूनी सहायता और नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से समझाया। कार्यक्रम में डॉ. प्रदीप, पराविधिक कार्यकर्ता रूना पारुल, संगीता सहित एनसीसी कैडेट्स हर्षदीप कौर, खुशी, अरुण, जगदीश, निशा, हेमा, रेखा और गौरव प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Also Click : Agra News: आक्रमणकारी के नाम पर नहीं, बल्कि भारत के राष्ट्रनायकों के नाम पर म्यूजियम बनेगाः मुख्यमंत्री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow