बाजपुर डिग्री कॉलेज में आंदोलनरत छात्रों को मिला समर्थन, शिक्षा मंत्री के सचिव से वार्ता कर जल्द समाधान का आश्वासन
बाजपुर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को सामाजिक कार्यकर्ता उमा जोशी का समर्थन मिला। शीघ्र समाधान का मिला भरोसा।
Report : ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन
बाजपुर: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाजपुर में छात्रहित की विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों को सामाजिक कार्यकर्ता और पूर्व जिलाध्यक्ष उमा जोशी का साथ मिला है। कॉलेज परिसर में आंदोलनरत विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर उन्होंने उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। उनके साथ तरुण रुहेला, पूर्व अध्यक्ष दीपक चौधरी, पवन पंत और दीपक पांडे भी मौजूद रहे।
बातचीत के दौरान उमा जोशी ने शिक्षा मंत्री के निजी सचिव से फोन पर संपर्क किया और विद्यार्थियों की लंबित समस्याओं की जानकारी दी। उन्होंने शासन स्तर से जल्द कदम उठाने का आग्रह किया, जिस पर मंत्री कार्यालय से सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया। उन्होंने कहा कि युवा और छात्र समाज के भविष्य हैं, इसलिए उनकी न्यायसंगत मांगों को समय से पूरा किया जाना जरूरी है।
कॉलेज परिसर में छात्र संघ अध्यक्ष महेंद्र सिंह बोहरा, छात्र प्रतिनिधि अनुज, उत्कर्ष, गुनगुन और रोहित सहित कई विद्यार्थियों ने अपनी प्रमुख समस्याएं रखीं। इस मौके पर ऋतिक यादव, प्रशांत भट्ट, अमन दिविज, सुखप्रीत सिंह और रवि शर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Also Click : यूपी में छात्रवृत्ति योजना का समयबद्ध और पारदर्शी संचालन सुनिश्चित, नोडल अधिकारी किए जाएंगे तैनात
What's Your Reaction?




