बाजपुर डिग्री कॉलेज में नए विषयों की मांग को लेकर भारी हंगामा: अनशन पर बैठी छात्रा की तबीयत बिगड़ी, तीन छात्र अभी भी डटे

बाजपुर डिग्री कॉलेज में नए विषय शुरू करने की मांग पर अनशन कर रही छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है।

By INA News Desk
Aug 3, 2026 - 21:53
25 Views
बाजपुर डिग्री कॉलेज में नए विषयों की मांग को लेकर भारी हंगामा: अनशन पर बैठी छात्रा की तबीयत बिगड़ी, तीन छात्र अभी भी डटे

बाजपुर के राजकीय महाविद्यालय में भूगोल, अर्थशास्त्र, गृह विज्ञान और शिक्षाशास्त्र जैसे महत्वपूर्ण विषयों की पढ़ाई शुरू कराने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन उग्र रूप लेता जा रहा है। विरोध प्रदर्शन के दौरान अनशन पर बैठी छात्रा गुनगुन पंवार की शारीरिक स्थिति अचानक अत्यधिक खराब होने के बाद उन्हें पुलिस प्रशासन की मदद से तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उनके अनशन को समाप्त कराया गया।

महाविद्यालय परिसर में नए विषयों की स्वीकृति को लेकर छात्र-छात्राओं का आक्रोश लगातार गहराता जा रहा है। एक तरफ जहां छात्र नेता रोहित कुमार अनशन पर डटे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर छात्र संघ अध्यक्ष महेंद्र सिंह बोरा की अगुवाई में छात्रों ने कॉलेज में तालाबंदी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए दूसरे गुट के दो अन्य छात्र अनुज और उत्कर्ष भी अनिश्चितकालीन अनशन में शामिल हो गए हैं, जिससे परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

आंदोलनकारी छात्र-छात्राओं का कहना है कि लंबे समय से आवश्यक विषयों की कमी के कारण क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जब तक शासन-प्रशासन द्वारा कॉलेज में नए विषयों को शुरू करने की मांग पूरी नहीं की जाती, तब तक उनका यह आंदोलन और अनशन इसी तरह जारी रहेगा।

Also Click : Lucknow: यूपी में अवैध खनन पर योगी सरकार का डिजिटल प्रहार, 24x7 निगरानी से माफियाओं पर कसा शिकंजा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow