बाजपुर में दुकान पर अवैध कब्जे का प्रयास, किराएदार पर लगा रोटावेटर तोड़ने व धमकी देने का आरोप

बाजपुर के बन्नाखेड़ा में दुकान पर अवैध कब्जे और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Jul 26, 2026 - 16:54
 0  2
बाजपुर में दुकान पर अवैध कब्जे का प्रयास, किराएदार पर लगा रोटावेटर तोड़ने व धमकी देने का आरोप

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन

उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर अंतर्गत बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी में एक व्यक्ति ने अपनी ही दुकान पर अवैध कब्जे, किराया न देने और जान से मारने की धमकी मिलने की शिकायत दर्ज कराई है। ग्राम बन्नाखेड़ा निवासी पीड़ित दान सिंह का आरोप है कि उनकी स्वामित्व वाली दुकान को गांव भूड़ी निवासी धर्म सिंह ने किराए पर लिया था। आरोपी न तो दुकान का किराया दे रहा है और न ही उसे खाली कर रहा है, बल्कि अब उस पर अवैध कब्जा करने की कोशिश में लगा हुआ है। दुकान में बिजली का कनेक्शन भी पीड़ित के नाम ही दर्ज है।

पीड़ित के अनुसार, इससे पहले उन्होंने उपजिलाधिकारी बाजपुर को इस मामले की शिकायत सौंपी थी। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर हुई राजस्व जांच में पीड़ित के दावे सही पाए गए थे, लेकिन इसके बाद भी आरोपी पर कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया। आरोप है कि किराएदार खुद को रसूखदार बताते हुए पीड़ित को आए दिन रास्ते में रोककर जान से मारने की धमकी देता है।

ताजा मामले में पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने हथौड़े से वार कर उनका लगभग 1 लाख 25 हजार रुपये की कीमत का रोटावेटर तोड़ दिया, जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी उनके पास मौजूद है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और धमकी देने की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग की है। साथ ही अपनी दुकान वापस दिलाने और रोटावेटर के नुकसान का मुआवजा दिलाने का अनुरोध किया है। वहीं बन्नाखेड़ा पुलिस ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

Also Click : Agra News: आक्रमणकारी के नाम पर नहीं, बल्कि भारत के राष्ट्रनायकों के नाम पर म्यूजियम बनेगाः मुख्यमंत्री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow