Bajpur : आपरेशन प्रहार के तहत बाजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच वारंटी गिरफ्तार

पकड़े गए आरोपियों में भजन सिंह निवासी हजीरा बाजपुर, राजू निवासी सेमल हरसान बाजपुर, सुखविंदर उर्फ जगीर सिंह निवासी जगतपुर गुलजारपुर काशीपुर, शिवकुमार उर्फ शिवा निवासी कनोरा बाजपुर और महेंद्र उर्फ नन्हे निवासी राम जीवनपुर सुल्तानपुर पट्टी बाजपुर शामिल हैं।

Jun 19, 2026 - 22:23
 0  3
Bajpur : आपरेशन प्रहार के तहत बाजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच वारंटी गिरफ्तार
Bajpur : आपरेशन प्रहार के तहत बाजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच वारंटी गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

बाजपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर जिले में वांछित, इनामी अपराधियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बाजपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। प्रभारी निरीक्षक बाजपुर के नेतृत्व में अलग-अलग अदालतों से जारी गैर जमानती वारंटों के आधार पर टीमों का गठन किया गया था। इन गठित टीमों ने विभिन्न मामलों में काफी समय से फरार चल रहे पांच वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पकड़े गए आरोपियों में भजन सिंह निवासी हजीरा बाजपुर, राजू निवासी सेमल हरसान बाजपुर, सुखविंदर उर्फ जगीर सिंह निवासी जगतपुर गुलजारपुर काशीपुर, शिवकुमार उर्फ शिवा निवासी कनोरा बाजपुर और महेंद्र उर्फ नन्हे निवासी राम जीवनपुर सुल्तानपुर पट्टी बाजपुर शामिल हैं। पुलिस ने इन सभी को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस कामयाबी को हासिल करने वाली पुलिस टीम में सुल्तानपुर पट्टी चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह, दोराहा चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह मेहता, बरहैनी चौकी प्रभारी संदीप शर्मा, अतिरिक्त उपनिरीक्षक सुनील कुमार, मुख्य आरक्षी प्रहलाद सिंह और आरक्षी कैलाश काला, अमित जोशी, कैलाश पांडे, शैलेंद्र सिंह, समीर चौहान व रघुवीर सिंह शामिल रहे।

Also Click : Hardoi : कुल्हाड़ी से हमले में पिता-पुत्र घायल, पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow