Sambhal : सम्भल में मेंथा फैक्ट्रियों पर प्रशासन का शिकंजा, 32 यूनिट जांच के घेरे में
प्रशासनिक जांच में कई मेंथा फैक्ट्रियों के बिना आवश्यक अनुमति संचालित होने की बात सामने आई है। आरोप है कि कई इकाइयों के पास न तो प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की स्वीकृति है और न ही अग्निशमन विभाग का एनओसी। घनी आबादी के बीच संचालित इन फैक्ट्रियों को सुरक्षा और पर्यावरण के लि
29 फैक्ट्री संचालकों को नोटिस, बिना NOC और प्रदूषण स्वीकृति पर एक माह में मांगा जवाब
Report : उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल में घनी आबादी के बीच संचालित मेंथा फैक्ट्रियों पर प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर शुरू हुई जांच में 32 मेंथा यूनिट प्रशासन के रडार पर आ गई हैं। इनमें से 29 फैक्ट्री संचालकों को नोटिस जारी कर एक माह के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासनिक जांच में कई मेंथा फैक्ट्रियों के बिना आवश्यक अनुमति संचालित होने की बात सामने आई है। आरोप है कि कई इकाइयों के पास न तो प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की स्वीकृति है और न ही अग्निशमन विभाग का एनओसी।
घनी आबादी के बीच संचालित इन फैक्ट्रियों को सुरक्षा और पर्यावरण के लिए खतरा माना जा रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि सभी संबंधित संचालकों से जरूरी दस्तावेज और स्पष्टीकरण मांगा गया है। निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन का कहना है कि जिले में किसी भी औद्योगिक इकाई को सुरक्षा मानकों और पर्यावरणीय नियमों की अनदेखी की अनुमति नहीं दी जाएगी। जांच पूरी होने के बाद नियमों का उल्लंघन करने वाली फैक्ट्रियों के खिलाफ कार्रवाई तय की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से मेंथा फैक्ट्री संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
Also Click : Hardoi : कुल्हाड़ी से हमले में पिता-पुत्र घायल, पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज
What's Your Reaction?




