Bajpur : बाजपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 40 कुंतल अवैध खैर की लकड़ी बरामद

सूचना मिलने पर उप वन क्षेत्राधिकारी दीवान सिंह रौतेला के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई, जो सरकारी गाड़ी से फौजी कॉलोनी हाइडिल के पास पहुंची। तस्करों के काशीपुर की तरफ भागने की आशंका को देखते हुए काशीपुर रेंज के कर्मचारियों को भी सतर्क कर दिया गया था। इस दौरान ए

Jun 19, 2026 - 22:16
25 Views
Bajpur : बाजपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 40 कुंतल अवैध खैर की लकड़ी बरामद
Bajpur : बाजपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 40 कुंतल अवैध खैर की लकड़ी बरामद

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

बाजपुर: मुखबिर की खास सूचना पर वन विभाग की टीम ने घेराबंदी करके एक पिकअप गाड़ी से नीले तिरपाल में छिपाकर ले जाई जा रही 81 नग खैर की लकड़ी बरामद की है, जिसका वजन लगभग 40 कुंतल है। वन विभाग ने लकड़ी और गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय पहुंचा दिया है। यह कार्रवाई रामनगर के प्रभागीय वनाधिकारी प्रकाश चंद आर्य और उप प्रभागीय वनाधिकारी किरण शाह के निर्देश पर अवैध कटान और तस्करी को रोकने के लिए की गई।

सूचना मिलने पर उप वन क्षेत्राधिकारी दीवान सिंह रौतेला के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई, जो सरकारी गाड़ी से फौजी कॉलोनी हाइडिल के पास पहुंची। तस्करों के काशीपुर की तरफ भागने की आशंका को देखते हुए काशीपुर रेंज के कर्मचारियों को भी सतर्क कर दिया गया था। इस दौरान एक संदिग्ध पिकअप फौजी कॉलोनी बाजपुर की तरफ जाती दिखी। वन विभाग की टीम ने जब उसका पीछा किया, तो चालक फौजी कॉलोनी में एक अज्ञात घर के पास खेत में गाड़ी खड़ी करके मौके से भागने में कामयाब रहा। गाड़ी की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में खैर की लकड़ी बरामद हुई। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उप वन क्षेत्राधिकारी दीवान सिंह रौतेला, वन दरोगा सुरेश चंद्र तिवाड़ी, कार्यालय प्रभारी मोनू, वन आरक्षी सौरभ, वन आरक्षी ज्ञान सिंह और कार्यालय सहायक युवराज शामिल रहे। वन विभाग अब फरार चालक और तस्करों की तलाश में जुट गया है।

Also Click : Hardoi : कुल्हाड़ी से हमले में पिता-पुत्र घायल, पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow