Bajpur : चोरी के टैबलेट और नकदी के साथ आरोपी गिरफ्तार

उधम सिंह नगर जिले में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत केलाखेड़ा पुलिस टीम को यह सफलता मिली। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैरियादौलत की नर्सिंग अधिकारी (पीड़िता) ने पुलिस को शिकायत दी थी कि अस्पताल

Jun 2, 2026 - 21:32
32 Views
Bajpur : चोरी के टैबलेट और नकदी के साथ आरोपी गिरफ्तार
Bajpur : चोरी के टैबलेट और नकदी के साथ आरोपी गिरफ्तार.

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

बाजपुर में केलाखेड़ा पुलिस ने चोरी के एक मामले में तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किया गया सरकारी टैबलेट और 2560 रुपये की नकदी बरामद की है।

उधम सिंह नगर जिले में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत केलाखेड़ा पुलिस टीम को यह सफलता मिली। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैरियादौलत की नर्सिंग अधिकारी (पीड़िता) ने पुलिस को शिकायत दी थी कि अस्पताल के स्टोर रूम का दरवाजा तोड़कर किसी ने पैसों के बॉक्स से लगभग 3700 रुपये और अलमारी में रखा सरकारी टैबलेट चोरी कर लिया है।

पीड़िता की तहरीर पर केलाखेड़ा थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच बैरियादौलत चौकी प्रभारी मनोज जलाल को सौंपी गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और गुप्त सूचनाएं एकत्र कीं।

कड़ी मशक्कत और छानबीन के बाद पुलिस ने बैरियादौलत के पास से आरोपी सचिन (निवासी वार्ड नंबर 3, बाजपुर) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर चोरी का टैबलेट और 2560 रुपये नकद बरामद कर लिए गए। कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी मनोज जलाल, उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, कांस्टेबल नागेंद्र राठी और कांस्टेबल सुभाष सिंह शामिल रहे।

Also Click : Saharanpur : सीएम योगी ने दिए शाकम्भरी देवी खोल दुर्घटना के पीड़ितों को मुआवजा देने के निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow