Hardoi : यातायात प्रभारी अनिल सैनी के नेतृत्व में चला अभियान, 26 वाहनों के ई-चालान, छह वाहन सीज

यातायात प्रभारी अनिल सैनी ने वाहन चालकों से अपील की कि वे हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें तथा वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखें। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने

By INA News Desk
Jun 2, 2026 - 21:29
39 Views
Hardoi : यातायात प्रभारी अनिल सैनी के नेतृत्व में चला अभियान, 26 वाहनों के ई-चालान, छह वाहन सीज
Hardoi : यातायात प्रभारी अनिल सैनी के नेतृत्व में चला अभियान, 26 वाहनों के ई-चालान, छह वाहन सीज

रिपोर्टर : मुकेश सिंह सोमवंशी

संडीला। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार, 02 जून 2026 को यातायात प्रभारी अनिल सैनी के नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

यातायात पुलिस ने नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और चौराहों पर वाहनों की जांच करते हुए कुल 26 वाहनों के ई-चालान किए, जिन पर 64 हजार रुपये का सम्मन शुल्क निर्धारित किया गया। वहीं बिना वैध दस्तावेजों और निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित पाए जाने पर दो डग्गामार वाहन एवं चार थ्री-व्हीलर सहित कुल छह वाहनों को सीज कर दिया गया।

यातायात प्रभारी अनिल सैनी ने वाहन चालकों से अपील की कि वे हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें तथा वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखें। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।

Also Click : Saharanpur : सीएम योगी ने दिए शाकम्भरी देवी खोल दुर्घटना के पीड़ितों को मुआवजा देने के निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow