Hardoi : जुमा नमाज़ पर संडीला में कड़ी सुरक्षा, पुलिस-प्रशासन का पैदल गश्त

अधिकारियों ने भ्रमण के दौरान आमजन से संवाद किया और उन्हें सुरक्षा का एहसास कराया। गश्त के दौरान पुलिस बल ने मुख्य मार्गों, मस्जिदों के आसपास तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सतर्कता ब

By INA News Desk
Oct 3, 2025 - 16:41
45 Views
Hardoi : जुमा नमाज़ पर संडीला में कड़ी सुरक्षा, पुलिस-प्रशासन का पैदल गश्त
जुमा नमाज़ पर संडीला में कड़ी सुरक्षा, पुलिस-प्रशासन का पैदल गश्त

Report : मुकेश सिंह

संडीला (हरदोई)। जुमा नमाज़ के अवसर पर कस्बे में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट दिखा। संडीला कस्बे के प्रमुख बाजारों, मिश्रित आबादी वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए उप जिलाधिकारी नारायणी भाटिया संडीला, क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार सिंह संडीला, तहसीलदार संडीला एवं प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर पाल संडीला ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया।अधिकारियों ने भ्रमण के दौरान आमजन से संवाद किया और उन्हें सुरक्षा का एहसास कराया। गश्त के दौरान पुलिस बल ने मुख्य मार्गों, मस्जिदों के आसपास तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सतर्कता बरती। अधिकारियों ने साफ संदेश दिया कि किसी भी तरह की अफवाह फैलाने या कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की कि वे शांति और भाईचारे के साथ त्योहार एवं धार्मिक कार्यक्रमों को संपन्न करें। कस्बे के लोगों ने भी पुलिस-प्रशासन की इस पहल की सराहना की और सहयोग का भरोसा जताया। पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों के साथ पुलिस कर्मी हर समय मुस्तैद नजर आए, जिससे आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत हुई।

Also Click : हाईवे पर चूहे को देखकर दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता चौंकीं, वायरल वीडियो में सुरक्षा गार्डों की फुर्ती नजर आई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow