Hardoi: हाईवे पर अवैध पार्किंग बनी हादसों की वजह, डीएम अनुनय झा ने अधिकारियों को लगाई फटकार।

स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध पार्किंग, सड़क किनारे

Jun 2, 2026 - 20:08
 0  7
Hardoi: हाईवे पर अवैध पार्किंग बनी हादसों की वजह, डीएम अनुनय झा ने अधिकारियों को लगाई फटकार।
हाईवे पर अवैध पार्किंग बनी हादसों की वजह, डीएम अनुनय झा ने अधिकारियों को लगाई फटकार।

हरदोई: स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध पार्किंग, सड़क किनारे अतिक्रमण तथा इनके कारण होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात को बाधित करने वाले सभी अवैध अतिक्रमणों एवं अनधिकृत पार्किंग स्थलों को चिन्हित कर तत्काल प्रभाव से हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क किनारे खड़े भारी वाहन, अवैध पार्किंग तथा शहर के अंदर अतिक्रमण दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बनते हैं। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस, परिवहन विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तथा स्थानीय निकायों को संयुक्त रूप से अभियान चलाकर नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि सड़क सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा दुर्घटना संभावित स्थलों पर चेतावनी संकेतक, रिफ्लेक्टर एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की व्यवस्था की जाए। अवैध पार्किंग करने वाले वाहन स्वामियों एवं अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की कि वे निर्धारित स्थानों पर ही वाहन खड़े करें तथा सड़क एवं राजमार्गों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें। सभी के सहयोग से ही सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकती है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक सुबोध गौतम, सहायक संभागीय अधिकारी अरविंद कुमार सिंह संहिता अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। 

Also Read- Kushinagar: हमने शोहदों को ठीक किया, जो बोली से नहीं माना वो गोली से जरूर मान गया: सीएम योगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।