Hardoi : खेल संकुल निर्माण को लेकर सीएम से मिले अशोक अग्रवाल, जनसमस्याओं का भी रखा मुद्दा
अशोक अग्रवाल ने मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने, साथ ही पीड़ित परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की मांग की। इसके अतिरिक्त प्रभावित प
इमलियाबाग मैदान को ‘पद्मश्री बचनेश त्रिपाठी खेल संकुल’ बनाने का प्रस्ताव प्रमुख
Report : मुकेश सिंह
हरदोई/संडीला : विधान परिषद सदस्य एवं याचिका समिति के सभापति अशोक अग्रवाल ने कछौना के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संचित अग्रवाल के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान व्यक्त किया और क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। भेंट के दौरान दिए गए ज्ञापनों में आग की घटनाओं से प्रभावित परिवारों की स्थिति को प्रमुखता से उठाया गया। संडीला निवासी नीलम देवी की कपड़े की दुकान में 13 जनवरी को आग लगने से पूरा व्यापारिक सामान नष्ट हो गया, जिससे परिवार को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। वहीं कछौना विकास खंड के पहावां मजरा हथौड़ा में रहने वाले राममूर्ति, रामनिवास और रामजीवन के घरों में 22 मार्च को आग लगने से उनकी पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई, जिससे वे गंभीर संकट में आ गए हैं।
इन मामलों पर अशोक अग्रवाल ने मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने, साथ ही पीड़ित परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की मांग की। इसके अतिरिक्त प्रभावित परिवारों को आवास योजना के तहत घर उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया गया। सबसे प्रमुख विषय संडीला क्षेत्र के इमलियाबाग स्थित खेल मैदान के विकास का रहा। इस मैदान को आधुनिक सुविधाओं से लैस करते हुए ‘पद्मश्री बचनेश त्रिपाठी खेल संकुल’ के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया, ताकि स्थानीय खिलाड़ियों और युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं मिल सकें और उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हो।
इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ ने सभी बिंदुओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश देने का आश्वासन दिया, जानकारी देते हुए संचित अग्रवाल ने बताया कि यह मुलाकात क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने और जरूरतमंदों को राहत दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी, साथ ही मुख्यमंत्री की ओर से समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा भी मिला है।
Also Click : Sambhal : सम्भल में ईद की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर जताया गुस्सा
What's Your Reaction?









