Sambhal : सम्भल में ईद की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर जताया गुस्सा
नमाज के बाद कुछ लोग मस्जिद से बाहर निकलकर नारेबाजी करने लगे, जिससे मौके पर हलचल का माहौल बन गया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया। चौकी प्रभारी समेत पुलिसकर्मी मौके
Report : उवैस दानिश, सम्भल
उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले के सिरसी नगर पंचायत क्षेत्र में ईद-उल-फितर की नमाज के बाद कुछ लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने काली पट्टी बांधकर अपनी नाराजगी जाहिर की और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को लेकर विरोध दर्ज कराया।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के मोहल्ला शर्की स्थित सादात मस्जिद के बाहर हुई। सुबह से ही लोग नमाज के लिए जुटने लगे थे और निर्धारित समय पर शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा की गई।
नमाज के बाद कुछ लोग मस्जिद से बाहर निकलकर नारेबाजी करने लगे, जिससे मौके पर हलचल का माहौल बन गया।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया। चौकी प्रभारी समेत पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे और लोगों को समझाने की कोशिश की।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कुछ देर तक कहासुनी भी हुई, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई। प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना था कि उन्होंने काली पट्टी और काले कपड़े पहनकर अपना विरोध दर्ज कराया है। उनका कहना था कि यह उनके लिए शोक और विरोध का प्रतीक है। हालांकि प्रशासन की सतर्कता के चलते किसी तरह की बड़ी घटना नहीं हुई और पूरे इलाके में शांति व्यवस्था कायम रही।
What's Your Reaction?









