Hardoi News: हरदोई के ‘उत्कर्ष-2026’ में कवियों ने बांधा समां, हास्य-व्यंग्य और राष्ट्रचेतना की रचनाओं पर गूंजती रहीं तालियां

साहित्य, संस्कृति और काव्य की सृजनात्मक अभिव्यक्ति से सजी ‘उत्कर्ष-2026’ की शाम में कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं

By INA News Desk
Oct 30, 2026 - 00:04
12 Views
Hardoi News: हरदोई के ‘उत्कर्ष-2026’ में कवियों ने बांधा समां, हास्य-व्यंग्य और राष्ट्रचेतना की रचनाओं पर गूंजती रहीं तालियां
Advertisement
Advertisement

हरदोई। साहित्य, संस्कृति और काव्य की सृजनात्मक अभिव्यक्ति से सजी ‘उत्कर्ष-2026’ की शाम में कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। हास्य-व्यंग्य, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक सरोकारों पर आधारित काव्य प्रस्तुतियों ने समारोह में साहित्यिक रंग भर दिए। कवियों की प्रभावशाली प्रस्तुतियों पर सभागार तालियों से गूंजता रहा।

आई.एन.ए. मीडिया (न्यूज) एवं कमलेश्वर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 28 अक्टूबर को आरटीओ चौराहा स्थित वैभव लॉन में आयोजित ‘उत्कर्ष-2026’ समारोह के समापन सत्र में विशाल कवि सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमवती पीके वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि निरमा देवी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

  • हास्य-व्यंग्य और राष्ट्रप्रेम की कविताओं ने जीता दिल

मंच पर पधारे ख्यातिलब्ध कवि सतीश मधुप (मैनपुरी), एटा से आईं कवयित्री डॉ शैलजा दुबे,विपिन मलीहाबादी, मंजुल मयंक मिश्र , हरदोई के कवि विकास कालाआमी और दूरदर्शन से जुड़े कवि राम शब्द बेनूर  ने अपनी राष्ट्रीय चेतना, हास्य-व्यंग्य और सामाजिक रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। कवियों ने अपनी कविताओं के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, सामाजिक चेतना और समसामयिक विषयों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। वहीं, हास्य-व्यंग्य से भरपूर रचनाओं ने श्रोताओं को गुदगुदाया और खूब तालियां बटोरीं।

काव्य पाठ के दौरान कभी हास्य की फुहारों ने माहौल को खुशनुमा बनाया तो कभी राष्ट्रचेतना और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रचनाओं ने श्रोताओं को गंभीर चिंतन के लिए प्रेरित किया। कवियों की प्रस्तुतियों ने समारोह के समापन सत्र को यादगार बना दिया।

  • साहित्य और संस्कृति को प्रोत्साहित करने की पहल

‘उत्कर्ष-2026’ के माध्यम से साहित्यिक प्रतिभाओं को मंच देने और समाज में साहित्य एवं संस्कृति के प्रति रुचि बढ़ाने का संदेश दिया गया। कवि सम्मेलन में उपस्थित श्रोताओं ने रचनाओं का आनंद लेते हुए कवियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन ने साहित्य को जनसामान्य से जोड़ने और काव्य परंपरा को प्रोत्साहित करने का अवसर प्रदान किया।

  • गणमान्य नागरिकों, शिक्षकों और अभिभावकों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर डॉ. अतुल कपूर, संजय सिंह, मोबीन अहमद, डॉ. शैलजा दुबे, डॉ. सोहनी दीक्षित, वंदना सिंह, नीलू गुप्ता, राधा मिश्रा, सुमन सिंह, भूमिका सिंह, प्रीति वर्मा, डॉ. शीला पाण्डेय और डॉ. ब्रह्मस्वरूप पाण्डेय सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी, जीआईसी हरदोई, बीजीआर इंटर कॉलेज बिलग्राम तथा विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक और बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भी कवि सम्मेलन में सहभागिता की।

Also Read- Hardoi News: ‘उत्कर्ष-2026’ के मंच पर मेधावियों और प्रधानाचार्यों का सम्मान, मेडल व प्रशस्ति पत्र पाकर खिले चेहरे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement