Hardoi News: हरदोई कमलेश्वर फाउंडेशन और आई एन ए मीडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई कार्यक्रम श्रृंखला 'उत्कर्ष'

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती वर्मा और विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाउपाध्यक्ष अलका गुप्ता

By INA News Desk
Oct 29, 2026 - 17:10
6 Views
Hardoi News: हरदोई कमलेश्वर फाउंडेशन और आई एन ए मीडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई कार्यक्रम श्रृंखला 'उत्कर्ष'
Advertisement
Advertisement

Hardoi News: कमलेश्वर फाउंडेशन और आई एन ए मीडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती वर्मा और विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाउपाध्यक्ष अलका गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा अनुराधा मिश्रा

और कुबेरलाल जनसेवा संस्थान की संस्थापिका निरमा देवी द्वारा मां शारदे की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य कड़ी के रूप में तकनीकी सत्र में गूगल न्यूज इनिशिएटिव एवं वाइब्रेंट न्यूज के सहयोग से"आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस जागरूकता गोष्ठी एवं प्रमाणीकरण कार्यशाला"सम्पन्न हुई।

सत्र के मुख्य वक्ता डॉ निमिष कपूर (सलाहकार संपादक, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण)ने पत्रकारों और छात्रों को डिजिटल दौर में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रभावी उपयोग, ए आई टूल्स की कार्यप्रणाली और तथ्य सत्यापन की बारीकियों से अवगत करवाया।

मेधावी शिक्षार्थी सम्मान और शिक्षा सारथी सम्मान से नवाजे गए विभिन्न विद्यालयों के हाईस्कूल और इंटर के टॉपर्स छात्र और विद्यालय 

जिनमें मुख्यतः सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल के प्रखर गुप्ता और ऋषिक आर्यन , पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय से खुशी, अमीमा यास्मीन, महायोगी गुरु गोरखनाथ इंटर कॉलेज से हर्षित सिंह ,गौतम राठौर, आर आर इंटर कॉलेज से हर्षित सिंह, आदित्य आदि समता इण्टर कॉलेज की माही सिंह,कामिनी शर्मा वो अन्य वेणी माधव विद्यापीठ से मानसी पाण्डेय, दीपाली पाण्डेय आदित्य अन्य संस्थानों में राजेंद्र सिंह इंटर कॉलेज, विद्या सिंह पब्लिक हाईस्कूल, आर एस जी एस इंटर कॉलेज के मेधावी शिक्षार्थी मुख्य रूप से मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किये गए।


इन सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य को भी फाउंडेशन द्वारा शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर"शिक्षा सारथी"सम्मान से   सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में वरिष्ठ पत्रकार स्व अखिलेश सिंह की स्मृति में "स्व.अखिलेश सिंह स्मृति पत्रकारिता गौरव सम्मान"वरिष्ठ पत्रकार रमेशचंद्र पाठक जी को कमलेश्वर फाउंडेशन की संस्थापिका विजय लक्ष्मी सिंह, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ अतुल कपूर द्वारा उनके परिजनों की उपस्थिति में  प्रदान किया गया।

कमलेश्वर फाउंडेशन की जिला कार्यकारणी का गठन भी इस कार्यक्रम श्रृंखला में किया गया तथा सदस्यों 
 को शॉल और पौधे देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के समापन सत्र में 'विशाल कवि सम्मेलन' का आयोजन हुआ। मंच पर पधारे ख्यातिलब्ध कवि सतीश मधुप (मैनपुरी), एटा से आईं कवयित्री डॉ शैलजा दुबे,विपिन मलीहाबादी, मंजुल मयंक मिश्र , 

हरदोई के कवि विकास कालाआमी और दूरदर्शन से जुड़े कवि राम शब्द बेनूर  ने अपनी राष्ट्रीय चेतना, हास्य-व्यंग्य और सामाजिक रचनाओं से श्रोताओं को देर तक बांधे रखा।

इस अवसर पर फाउंडेशन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वंदना सिंह, डॉ. सोहनी दीक्षित, नीलू गुप्ता, राधा मिश्रा, सुमन सिंह, भूमिका सिंह, प्रीति वर्मा, डॉ. शीला पाण्डेय, डॉ. ब्रह्मस्वरूप पाण्डेय, डॉ. अतुल कपूर सहित नगर के गणमान्य प्रबुद्धजन, साहित्य प्रेमी और मीडिया प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement