Hardoi News: ‘उत्कर्ष-2026’ के मंच पर मेधावियों और प्रधानाचार्यों का सम्मान, मेडल व प्रशस्ति पत्र पाकर खिले चेहरे
विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और उनकी उपलब्धियों को सम्मान देने के उद्देश्य से आई.एन.ए. मीडिया (न्यूज) एवं कमलेश्वर
हरदोई। विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और उनकी उपलब्धियों को सम्मान देने के उद्देश्य से आई.एन.ए. मीडिया (न्यूज) एवं कमलेश्वर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में वैभव लॉन में ‘उत्कर्ष-2026’ समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी विद्यार्थियों को मेडल, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने के साथ उन्हें भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना रहा।

समारोह की अध्यक्षता एवं संयोजन कमलेश्वर फाउंडेशन की संस्थापक तथा आई.एन.ए. मीडिया की एडिटर-इन-चीफ विजयलक्ष्मी सिंह जादौन और फाउंडेशन की सह-संस्थापक एवं सचिव अमिता मिश्रा ‘मीतू’ ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमवती पीके वर्मा उपस्थित रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में निरमा देवी, अनुराधा मिश्रा और अलका गुप्ता ने सहभागिता की। अतिथियों ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

- मंच पर सम्मानित हुए विभिन्न विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थी
समारोह में जिले के प्रमुख विद्यालयों के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं और गृह परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मंच पर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की उपलब्धियों ने उनकी मेहनत, लगन और शैक्षणिक क्षमता को रेखांकित किया।

सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, हरदोई: कक्षा 12 में आराध्या सिंह और ईशा पाल ने 94.8 प्रतिशत, अपूर्वा सिंह ने 93.8 प्रतिशत तथा अपेक्षा वर्मा ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कक्षा 10 के सम्मानित विद्यार्थियों में अकृषि पांडे (92.2 प्रतिशत), शिक्षा गौतम, आराध्या त्रिवेदी (94.8 प्रतिशत), आयुषी वर्मा, विवान वर्मा, राघव अग्रवाल, प्रखर श्रीवास्तव गुप्ता और ऋषिक आर्यन शामिल रहे।

पीएम केंद्रीय विद्यालय, हरदोई एवं अन्य विद्यालय: कक्षा 10 के विद्यार्थियों खुशी, अमीमा यासीन, वैष्णवी सिंह, अंकिमा वर्मा और अर्पण मिश्रा को सम्मानित किया गया। महायोगी गुरु गोरखनाथ स्कूल के हर्षित सिंह और गौतम राठौर भी सम्मानित विद्यार्थियों में शामिल रहे।

आर.आर. इंटर कॉलेज, हरदोई: हाईस्कूल में हर्षित सिंह ने 90.50 प्रतिशत, आदित्य ने 89.83 प्रतिशत, सचिन ने 89 प्रतिशत, अक्षय कुमार ने 88.16 प्रतिशत और हसनैन खान ने 87.50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इनके साथ जतिन, शिवा, आयुष वाजपेयी, प्रिंस, राज और सुधाकर पाल को भी सम्मानित किया गया। इंटरमीडिएट में कार्तिकेय भारद्वाज ने 89.30 प्रतिशत, अम्बुज ने 87.10 प्रतिशत, अभिषेक ने 87 प्रतिशत, अम्बुज योगेश ने 86.60 प्रतिशत तथा अक्षत कुमार ने 84 प्रतिशत अंक हासिल किए। विवेक कश्यप, विनीत कुमार, मनीष, अर्पित सिंह और सचिन को भी सम्मान मिला। कक्षा 11 के विद्यार्थियों प्रियंशु गुप्ता, अथर्व प्रताप और देवांश चौहान को भी सम्मानित किया गया।

समता इंटर कॉलेज, गुलामाऊ: कक्षा 12 के मेधावी विद्यार्थियों में माही सिंह, कामिनी शर्मा, पलक पाल, प्रिया शर्मा, जान्हवी कश्यप, आकांक्षा, दीपांशी, सुशील, मनीष, अंतरा वर्मा, रिया सिंह और ऋषभ तिवारी शामिल रहे। कक्षा 10 में प्रतीक्षा सिंह, आकांक्षा सिंह, महिमा मिश्रा, विशाल, आकांक्षा पाल, रागिनी दीक्षित, अरशद, रोहन, सुधांशु और सुमिरन को सम्मानित किया गया।

वेणी माधव विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज: कक्षा 10 की छात्राओं में दीपाली पाण्डेय ने 94 प्रतिशत, मानसी पाण्डेय ने 93 प्रतिशत, आराध्या त्रिवेदी और आस्था पाल ने 91-91 प्रतिशत तथा आराध्या मिश्रा ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। स्वाती दीक्षित और अग्रिमा अवस्थी ने 90-90 प्रतिशत अंक हासिल किए। इनके अलावा प्रदर्शना वर्मा, जानवी सिंह और इशिता यादव को भी सम्मानित किया गया।

अन्य शिक्षण संस्थान: राजेंद्र सिंह इंटर कॉलेज, न्योरादेव के निर्भय यादव ने 85 प्रतिशत, रितेश ने 81 प्रतिशत और शिवम ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। सिद्धांत और अनुपम को भी सम्मानित किया गया। विद्या सिंह पब्लिक हाईस्कूल के शोभित मौर्य, अमन गुप्ता, समीर गाजी, राखी त्रिवेदी, सृष्टि गुप्ता और हर्ष गुप्ता सहित आरएसजीएस इंटर कॉलेज, बघराई सांडी के मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मान प्रदान किया गया।

- मेधावियों का सम्मान, अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा
समारोह के माध्यम से विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों को सार्वजनिक मंच पर पहचान देने और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने का संदेश दिया गया। मेडल, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र के जरिए सम्मानित विद्यार्थियों को उनकी मेहनत के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित करने, निरंतर प्रयास करने और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने की प्रेरणा देते हैं।

मेधावी विद्यार्थियों के साथ प्रधानाचार्यों का भी हुआ सम्मान
‘उत्कर्ष-2026’ समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले प्रधानाचार्यों को भी सम्मान प्रदान किया गया। विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ावा देने, विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन देने और उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में शिक्षकों और प्रधानाचार्यों का योगदान बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस सम्मान का उद्देश्य शिक्षा जगत से जुड़े लोगों का उत्साहवर्धन करना और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति उनके प्रयासों को प्रोत्साहित करना है।

- शिक्षाविदों, गणमान्य नागरिकों और अभिभावकों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में डॉ. अतुल कपूर, संजय सिंह, मोबीन अहमद, डॉ. शैलजा दुबे, डॉ. सोहनी दीक्षित, वंदना सिंह, नीलू गुप्ता, राधा मिश्रा, सुमन सिंह, भूमिका सिंह, प्रीति वर्मा, डॉ. शीला पाण्डेय और डॉ. ब्रह्मस्वरूप पाण्डेय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी, जीआईसी हरदोई, बीजीआर इंटर कॉलेज बिलग्राम तथा विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक और बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भी समारोह में सहभागिता की।
What's Your Reaction?

