Hardoi: जनपद के मेधावियों का सम्मान, हाईस्कूल-इंटर के टॉप 20 छात्रों को मिला पुरस्कार।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की परीक्षा वर्ष-2026 के जनपद स्तरीय मेधावी विद्यार्थियों का
हरदोई: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की परीक्षा वर्ष-2026 के जनपद स्तरीय मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह स्वामी विवेकानंद सभागार कलेक्ट्रेट परिसर हरदोई में आयोजित किया गया। उक्त आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रेमावती पी०के० वर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अजीत सिंह बब्बन जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी हरदोई उपस्थित रहे। कार्यकम में अनुनय झा, जिलाधिकारी, नेहा ब्याडवाल, मुख्य विकास अधिकारी, दीपिका भार्गव, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) , प्रफुल्ल त्रिपाठी अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), बालमुकुन्द प्रसाद, जिला विद्यालय निरीक्षक उपस्थित रहे।
राज्य स्तरीय मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह के उपरान्त जनपद स्तर पर हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा वर्ष-2026 के जनपदीय मेरिट के 10-10 मेधावी विद्यार्थियों को उपस्थित अतिथिगणों द्वारा 21000 रूपये की धनराशि के सांकेतिक चेक, प्रमाण पत्र, मेडल के साथ सम्मानित किया गया।
हाईस्कूल स्तर पर समर्थ गुप्ता गीता विद्या मंदिर इ०का० शाहाबाद, हरदोई, दिव्यांशी पाल दर्शनलाल वर्मा स्मारक इ०का० ईश्वरपुर साई हरदोई, शरदवीर सिंह गीता विद्या मंदिर इ०का० शाहाबाद, हरदोई, रेशू पटेल श्री दर्शनलाल वर्मा स्मारक इ०का० ईश्वरपुर साई हरदोई, ईशू पटेल रूपरानी राजाराम इ०का० बरौला मल्लावों हरदोई, भावना त्रिवेदी एस०बी०एस०पब्लिक इ०का० बालामऊ रोड, हरदोई, आदर्श कुमार गंगा देवी इ०का० हरदोई, निवेदन दर्शनलाल वर्मा स्मारक इ०का० ईश्वरपुर साई हरदोई, काजल सिंह चौहान लक्ष्मी नारायण पब्लिक इ०का० कमोलिया हरदोई, रमन वर्मा साई इण्टर कालेज बॉसा हरदोई एवं इण्टर स्तर पर यशस्वी,
रामलाल सिंह मेमो० पब्लिक स्कूल सदरपुर, आकांक्षा विश्वकर्मा, रामलाल सिंह मेमो० पब्लिक स्कूल सदरपुर हरदोई, प्रखर पटेल, मल्लावों पब्लिक स्कूल इ०का० मल्लावों, हिमांशी यादव, रामलाल सिंह मेमो० पब्लिक स्कूल सदरपुर , जुनेद अहमद, अजयपाल इ०का० नेकपुर हातिमपुर साण्डी हरदोई, अभय पटेल, रामलाल सिंह मेमो० पब्लिक स्कूल सदरपुर हरदोई, रजत यादव दर्शनलाल वर्मा स्मारक इ०का० ईश्वरपुर साई हरदोई, सार्थक त्रिपाठी, दर्शनलाल वर्मा स्मारक इ०का० ईश्वरपुर साई हरदोई सम्मानित किए गये।
जिलाधिकारी ने अपने उद्बोधन में सभी विद्यार्थियों को पढ़ाई ढ़ाई के के साथ-साथ अपने व्यक्तिव विकास का भी सुझाव दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत व लगन के बल पर आगे बढ़ने का आशीर्वचन दिया। जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ने उपस्थित सभी मेधावी विद्यार्थियों को जनपद का नाम रोशन करने के लिए बधाईयों दी। जिला विद्यालय निरीक्षक, हरदोई ने कार्यकम के समापन पर उपस्थित सभी अतिथिगणों, मेधावी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकगणों को कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में मंच संचालन जिला समन्वयक समग्र शिक्षा, माध्यमिक अभय जैन द्वारा किया गया।
What's Your Reaction?




