Hardoi: हरदोई के शिवेंद्र सिंह ने CBSE 12वीं में 93% अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का मान। 

जिले के इंदिरा नगर सेक्टर-14 निवासी होनहार छात्र शिवेंद्र सिंह ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं परीक्षा में पीसीबी (PCB) स्ट्रीम

May 13, 2026 - 17:19
53 Views
Hardoi: हरदोई के शिवेंद्र सिंह ने CBSE 12वीं में 93% अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का मान। 
हरदोई के शिवेंद्र सिंह ने CBSE 12वीं में 93% अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का मान। 

हरदोई। जिले के इंदिरा नगर सेक्टर-14 निवासी होनहार छात्र शिवेंद्र सिंह ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं परीक्षा में पीसीबी (PCB) स्ट्रीम से शानदार प्रदर्शन करते हुए 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उनकी इस सफलता से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

शिवेंद्र सिंह स्वर्गीय मान सिंह अहिरोरी के प्रपौत्र, पूर्व ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख अहिरोरी स्वर्गीय संतोष सिंह के पौत्र एवं संदीप चंदेल के पुत्र हैं। वहीं वे पूर्व प्रधान स्वर्गीय मदनपाल सिंह कामीपुर तथा वर्तमान प्रधान  रेखा सिंह कामीपुर, कछौना के नाती भी हैं।

अपनी सफलता पर शिवेंद्र सिंह ने इसका श्रेय अपने शिक्षकों और माता श्रीमती प्रिया सिंह को दिया, जो स्वयं एक अध्यापिका हैं। शिवेंद्र ने कहा कि परिवार के मार्गदर्शन, अनुशासन और शिक्षकों के निरंतर सहयोग की बदौलत ही वह यह सफलता हासिल कर सके हैं।

शिवेंद्र की इस उपलब्धि पर परिवारजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। क्षेत्र के लोगों ने उम्मीद जताई कि शिवेंद्र आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर जनपद का नाम रोशन करेंगे।

Also Read- 'रवि किशन जैसे लंबे बाल नहीं, मेरे जैसे छोटे बाल रखें', मुख्यमंत्री योगी का युवाओं को मजाकिया परामर्श।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow